कमल गुप्ता। बैजनाथ
बैजनाथ के अल्हिलाल कैंप से उत्तराला होकर चंबा के लिए सेना का एक दल ट्रेकिंग के लिए रवाना हो गया। अलिहलाल कैंप में आयोजित कार्यक्रम में दल को कर्नल दिग्विजय सिंह द्वारा फ्लैग ऑफ कर रवाना किया।
यह दल उत्तराला से दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल हो कर चंबा के होली में लगभग 9 दिन के बाद ट्रैकिंग कर पहुंचेगा। कैप्टन पुष्पेंद्र चौधरी ने बताया कि वर्ष 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध के 50 सालऔर भारतीय स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय सेना की स्ट्राइक वन के द्वारा धौलाधार की पहाडिय़ों में एक ट्रैकिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
इस ट्रेकिंग ग्रुप में भारतीय सेना के दो अधिकारियों और 2 कनिष्ट अधिकारियों सहित सेना के15 जवान 105 किलोमीटर के ट्रैकिंग रूट पर उत्तराला, होली के लिए रवाना होंगे। ट्रैकिंग दल का समापन 4 अक्तूबर को चंबा जिला के होली में होगा।
इस कैंप का आयोजन भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए सैनिकों और स्थानीय युवाओं के साथ संवाद करना है और उन्हें स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी देते हुए उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करना है।