चंदन महाशा/ अजय सहगल।कांगड़ा: नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने आज अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। उन्होंने एसडीएम कांगड़ा जतिन लाल को यह त्यागपत्र सौंपा है। अशोक शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान यह जानकारी देते हुए कहा कि पारिवारिक प्रतिबद्धता के चलते उन्होंने यह कदम उठाया है।
क्योंकि एक साल पहले जब उन्होंने यह पद संभाला था तो उन्हें इसी शर्त पर यह पद मिला था कि वह एक साल के भीतर इसे छोड़ देंगे। बताते चलें कि नगर परिषद कांगड़ा पर शर्मा और वर्मा परिवारों का कब्जा रहा है और इन्हीं दो परिवारों के बीच जद्दोजहद भी रही है। सुमन वर्मा का बहुमत छिनने के बाद शर्मा परिवार इस पद के लिए दौड़ में आगे था लेकिन दिक्कत यह थी कि अध्यक्ष पद आखिर संभालेगा कौन क्योंकि वहां पर भी इस पद के लिए कई चाहवान थे। ऐसे में थोड़े-थोड़े समय का फॉर्मूला तय किया गया।