हिमाचल दस्तक। जोगिंद्रनगर
वीरवार शाम प्रदेश के 6 बार मुख्यमंत्री रहे स्व राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियां जोगिंद्रनगर पहुंची। कांग्रेस कार्यालय जोगिंद्रनगर में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सहित सभी ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा उनके अस्थि कलश पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। गौरतलब है कि शुक्रवार 16 जुलाई प्रातः 10:30 बजे गांधी वाटिका जोगिंद्रनगर में लोगों के दर्शनार्थ हेतु रखा जाएगा।
इस अवसर पर यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस, सेवादल और जोगिंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहकर प्रदेश व देश के महान नेता स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके उपरांत अस्थियों के कलश को जोगिंदर नगर शहर की परिक्रमा करवाने के बाद स्थानीय जंज घर में रखा जाएगा। वहां पर एक शोक सभा का आयोजन कर महान नेता को पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि दी जाएगी। उसके बाद उन्हें त्रिवेणी संगम में प्रवाहित किया जाएगा।