• About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact
Sunday, January 22, 2023
  • Login
No Result
View All Result
NEWSLETTER
Latest News Himachal Dastak
  • Epaper
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • Education
    • career
    • Exams
    • jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • Sports
    • Cricket
    • football
    • tennis
  • गजब
  • Epaper
  • Agriculture
  • Epaper
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • Education
    • career
    • Exams
    • jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • Sports
    • Cricket
    • football
    • tennis
  • गजब
  • Epaper
  • Agriculture
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
No Result
View All Result
Home Featured

अयोध्या फैसले का भाजपा को पश्चिम बंगाल में राजनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद

by surinder thakur
November 10, 2019
in Featured, India
0
Ayodhya verdict BJP hopes to get political benefit in West Bengal

अयोध्या फैसले का भाजपा को पश्चिम बंगाल में राजनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

कोलकाता: असम में एनआरसी से 12 लाख से अधिक हिंदुओं को बाहर रखे जाने को लेकर बचाव की मुद्रा में आई भारतीय जनता पार्टी को अयोध्या भूमि विवाद पर उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद पश्चिम बंगाल में 2021 में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक लाभ मिलने की उम्मीद है।

न्यायालय ने अयोध्या में विवादित स्थल पर राम मंदिर के निर्माण का शनिवार को रास्ता साफ कर दिया और उसने मस्जिद के निर्माण के लिए सुन्नी वक्फ बोर्ड को पांच एकड़ भूमि आवंटित करने का निर्देश दिया है। भाजपा ने इस साल की शुरुआत में ममता बनर्जी के गढ़ में 42 लोकसभा सीटों में से 18 सीटों पर कब्जा कर लिया था। भाजपा ने तृणमूल कांग्रेस के पक्षपातपूर्ण रवैए और अवैध प्रवासियों को बाहर करने के वादे के दम पर यह सफलता हासिल की थी, लेकिन असम में अंतिम एनआरसी से बंगाली हिंदुओं को बड़ी संख्या में बाहर रखे जाने पर उसे काफी आलोचना झेलनी पड़ी थी।

एनआरसी में नाम शामिल नहीं होने के भय के कारण कम से कम 11 लोगों की कथित रूप से मौत हो गई या उन्होंने आत्महत्या कर ली।
इस बीच, शनिवार को न्यायालय के अयोध्या मामले पर आए फैसले के कारण पश्चिम बंगाल भाजपा को 2021 विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू मतों में पैठ और मजबूत करने की उम्मीद है। राज्य भाजपा के सूत्रों ने बताया कि 90 के दशक की शुरुआत में राम मंदिर के मामले से भगवा दल को लाभ हुआ था। उस समय पार्टी ने पहली बार करीब 16 प्रतिशत मत हासिल किए थे।

राज्य भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने अपना नाम गोपनीय रखने की शर्त पर पीटीआई भाषा से कहा, 90 के दशक में हम लय बरकरार नहीं रख पाए और मत प्रतिशत चार से पांच प्रतिशत तक गिर गया, लेकिन अब राजनीतिक परिदृश्य हमारे लिए लाभकारी है। हमने लोकसभा चुनाव में 18 सीटें और 40.5 प्रतिशत मत हासिल किए। अयोध्या मामला हमारे जनाधार को और मजबूत करेगा। पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि संघ परिवार की अयोध्या स्थल के लिए तीन दशक पुरानी लड़ाई इस जीत के ही साथ अंतत: समाप्त हो गई।

घोष ने कहा, हम भगवान राम को लेकर राजनीति नहीं करना चाहते, लेकिन यह सच्चाई है कि भाजपा और संघ परिवार पिछले तीन दशक से एक कारण के लिए लड़ रहे थे। इसलिए यदि इससे लाभ होगा तो यह स्वाभाविक है कि भाजपा इसे हासिल करेगी। भगवा खेमे के एक वर्ग के नेताओं का मानना है कि इस मामले पर तृणमूल कांग्रेस की चुप्पी ने भाजपा को उस पर यह आरोप लगाने का नया अवसर दिया है कि वह मुस्लिम समर्थक दल है।

भाजपा महासचिव सायंतन बसु ने कहा, ऐसा क्यों है कि न तो तृणमूल और न ही ममता बनर्जी ने इस मामले पर कुछ कहा? उन्हें अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। दरअसल उन्हें आशंका है कि फैसले का स्वागत करने से मुस्लिम वोट बैंक नाराज हो सकता है। इस मामले पर शनिवार रात तक पूरी तरह चुप्पी साधने वाली तृणमूल ने कहा कि हिंदू मतों को जीतने का भाजपा का सपना 2021 में धराशाई हो जाएगा।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on Twitter (Opens in new window)
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window)
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window)
  • Click to print (Opens in new window)

Related

Tags: Ayodhya verdict BJP hopes to get political benefitpolitical benefitWest Bengal
surinder thakur

surinder thakur

IT Head Himachal Dastak Media P. Ltd. Bypass Road kangra Kachiari H.P.

Next Post
Akhilesh targets Modi government on the pretext of Moody's rating

मूडीज रेटिंग के बहाने अखिलेश ने साधा मोदी सरकार पर निशाना

कृपया अपना विचार प्रकट करें Cancel reply

Recommended

हाथरस में राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की भाजपा की सोची समझी चाल, कांग्रेस सचिव बोले- ज़बाब देगी जनता

हाथरस में राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की भाजपा की सोची समझी चाल, कांग्रेस सचिव बोले- ज़बाब देगी जनता

2 years ago
हिमाचल : 6 नए डिग्री कॉलेजों में इस सत्र से शुरू होंगे नए बी-वॉक कोर्स

हिमाचल : 6 नए डिग्री कॉलेजों में इस सत्र से शुरू होंगे नए बी-वॉक कोर्स

2 years ago

Popular News

Plugin Install : Popular Post Widget need JNews - View Counter to be installed

Connect with us

Newsletter

Lorem ipsum dolor sit amet, consectetuer adipiscing elit. Aenean commodo ligula eget dolor.
SUBSCRIBE

Category

  • Agriculture
  • Auto
  • Bilaspur
  • Bollywood
  • breaking
  • Business
  • career
  • Chamba
  • Cricket
  • Crime
  • dastak events
  • Delhi
  • Education
  • entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • football
  • Gajab
  • Government
  • Govt Schemes
  • Hamirpur
  • Haryana
  • Helpe
  • Himachal
  • Horoscope
  • India
  • jobs
  • Kangra
  • Kinnaur
  • Kullu
  • Lahaul Spiti
  • Main News
  • Mandi
  • other
  • Punjab
  • recipes
  • Shimla
  • Sirmaur
  • slidermain
  • Solan
  • Spirituality
  • Sports
  • Spotlight
  • Technology
  • tennis
  • Top News
  • Una
  • Uncategorized
  • video
  • टेक ज्ञान

About Us

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

  • About
  • Advertise
  • Careers
  • Contact

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

No Result
View All Result
  • Epaper
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • Education
    • career
    • Exams
    • jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • Sports
    • Cricket
    • football
    • tennis
  • गजब
  • Epaper
  • Agriculture

© 2023 JNews - Premium WordPress news & magazine theme by Jegtheme.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In