बड़सर। प्रसिद्ध सिद्ध पीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा जी की पवित्र गुफा में शीश नवाकर पूजा-अर्चना की। रविवार को करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने पवित्र गुफा में दर्शन कर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

शनिवार शाम से ही सिद्ध नगरी में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। रविवार शाम तक मंदिर परिसर और गुफा मार्ग में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरा क्षेत्र बाबा जी के जयकारों से गूंजता रहा तथा श्रद्धालु बड़ी श्रद्धा और उत्साह के साथ दर्शन करते रहे।
आवश्यक सुविधाओं की थी बेहतर व्यवस्था
श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर न्यास प्रशासन की ओर से ठंडे पानी, सराय, लंगर तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की बेहतर व्यवस्था की गई थी। प्रशासनिक कर्मचारियों ने भी व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका निभाई।
रविवार को सिद्ध पीठ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। करीब 35 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा जी की पवित्र गुफा में शीश नवाया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए न्यास प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई।-सुभाष कुमार मल्होत्रा, मंदिर अधिकारी, दियोटसिद्ध।








