हिमाचल प्रदेश में 21 जून तक मौसम के खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग की ओर से अगले 3 दिनों तक येलो अलर्ट जारी किया गया है। शिमला, सुंदर नगर और कांगड़ा जिला में बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। वहीं पिछले 14 घंटों से हो रही बारिश ने भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश के 8 जिलों में पिछले 14 घंटों के दौरान सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है।
चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन, ऊना, कुल्लू, बिलासपुर जिले में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। इसके अलावा शिमला ओर सिरमौर में सामान्य बारिश हुई है। वंही किन्नौर और लाहौल स्पीति में सामान्य से भी कम बारिश हुई है। बारिश से हिमाचल प्रदेश में पड़ रही गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तापमान में 5 से 7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। ऊना का तापमान अब 30 डिग्री पहुंच गया है। जबकी शिमला का तापमान 13 डिग्री है। अभी और बारिश होने से तापमान और गिरेगा।