वरिष्ठ संवाददाता, शिमला
हिमाचल प्रदेश में अगले सप्ताह के दौरान भी मानसून कमजोर बना रहेगा। मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा राज्य में 13 सितम्बर तक मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है। उक्त अवधि के दौरान भी कुछ ही स्थानों पर बारिश होने की सभावना जताई जा रही है। इसमें बाद भी पूरे सप्ताह के दौरान बारिश का पूर्वानुमान लगाया जा रहा है।
प्रदेश में शुक्रवार को मौसम के मिजाज बदले नजर आए।
पहाड़ो पर सुबह से ही धूंध घिरनी शुरू हो गई थी। हालांकि दिन के समय मौसम खुलना शुरू हो गया था। मगर दिन के समय एक दो स्थानों को छोड़कर शेष हिमाचल में मौसम शुष्क बना रहा। बारिश कम होने से अधिकतम तापमान में फिर से बढोतरी रिकॉर्ड की गइ्र है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया गया है। तापमान में बढोतरी आने से ऊना का अधिकतम तापमान में 26 डिग्री से पार हो गया है।
प्रदेश में बीते 24 घंटो के दौरान भी मानसून कमजोर बना रहा। कांगडा व पालमपुर को छोड़कर शेष हिमाचल में बारिश नहीं हुई। कांगडा में तीन मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। इसके अलावा पालमपुर में 0.6 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश कम होने से न्यूनतम तापमान में भी उछाल आया है।
मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला के निदेशक सुरेन्द्र पाल ने बताया कि प्रदेश में अगामी सप्ताह के दौरान भी मानसून की रफ्तार धीमी रहेगी। उन्होंन बताया कि राज्य में मानसून धीमा पड़ चुका है। प्रदेश में एक सप्ताह के दौरान भी कुछ ही स्थानों में बारिश होगी।