- बदला मौसम विज्ञान केन्द्र का पूर्वानुमान
- अब हल्की बारिश होने की जताई सभावना
- प्रदेश में 21 सितम्बर तक मौसम खराब
- प्रदेश में फिर से सक्रिय हुआ मानसून
-वरिष्ठ संवाददाता, टेकचंद वर्मा, शिमला
हिमाचल प्रदेश में मानसून सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटो के दौरान राज्य के कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई है। गुरूवार को राज्य के कई स्थानों पर बारिश हुई है। राजधानी शिमला में दोपहर बाद झमाझम बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा राज्य में 16 से 18 सितम्बर तक भारी से भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया था। मगर गुरूवार को जारी पूर्वानुमान में 21 सितम्बर तक मौसम खराब बना रहने की सभावना जताई गई है। मगर उक्त अवधि के दौरान कुछ ही स्थानों पर बारिश होने की सभावना जताई जा रही है।
प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में गुरूवार को मौसम खराब बना रहा। हालांकि दोपहर तक आसमान में काले बादल घिरे रहे। मगर दोपहर बाद पहाड़ों पर कई स्थानों पर बारिश का क्रम शुरू हो गया थी। राजधानी शिमला में तो दोपहर बाद झमाझम बारिश हुई। शिमला में पिछले पाचं दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश होने से अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटो के दौरान राजगढ़ में 28, सोलन में 23, शिलारू में 22, रेणुका मेें 19, खदराला में 18, नदौन में 15, रोहडू में 14, खदराला में 13, रिकागपिओ में 10 मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश होने से न्यूनतम तापमान में फिर से गिरावट आई है। तापमान में गिरावट आने से राज्य में सुबह व शाम के समय ठण्ड़ का प्रकोप बढ़ गया है।
मौसम विज्ञान केन्द्र शिमला के निदेशक सुरेन्द्र पाल ने बताया कि प्रदेश में 21 सितम्बर तक मौसम खराब बना रहेगा। 16 सितम्बर को पहाडों पर कई स्थानों पर भारी बारिश होने की सभावना है। मगर 17 से 21 सितम्बर तक कुछ ही स्थानों पर बारिश होगी।