बद्दी । सोलन जिले के बद्दी में युवक की हत्या कर दी गई और मंदिर के पास युवक का शव मिला है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को कब्जे में लिया है। आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम बनाई गई है।

जानकारी के अनुसार पुलिस जिला बद्दी के बरोटीवाला थाना क्षेत्र के बटेड़ गांव में एक मंदिर की सीढ़ियों के पास युवक की लाश पड़ी हुई थी और शरीर से खून बह रहा था। बताया जा रह है कि देर रात बटेड़ में शिव मंदिर परिसर में किसी ने युवक को मौत के घाट उतारा है। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल से अहम साक्ष्य जुटाए गए।
बताया जा रहा है कि हत्या का आरोप मृतक के परिचित युवक पर ही लगाया है। पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मृतक की पहचान 28 वर्षीय आशुतोष कुमार गौरव निवासी बिहार के रूप में हुई है, जोकि बरोटीवाला स्थित एक निजी उद्योग में नौकरी करता था और माता-पिता और बहन के साथ बटेड गांव में किराये के मकान में रहता था।
पुलिस को मंदिर के बाहर डेडबॉडी मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तीन से चार टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। किसी हार्ड ऑब्जेक्ट से वार किया है। ऐसा लग रहा है कि मौके पर झगड़ा हुआ है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया गया था।-विनोद कुमार, एसपी बद्दी।








