हिमाचल दस्तक। बैजनाथ
बीड़ बिलिंग में टैंडम फ्लाइट के दौरान पैराग्लाइडर से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। यह हादसा रविवार दोपहर के वक्त पेश आया। पुलिस ने इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसडीएम बैजनाथ सलीम आजम ने बताया कि हादसे का शिकार हुए युवक की पहचान 30 वर्षीय संदीप चौधरी, तहसील नगरोटा बगवां के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक बीड़ बिलिंग में घूमने गया था यहां टैंडम फ्लाइट के दौरान युवक अनियंत्रित होकर पैराग्लाइडर से गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।








