कमल गुप्ता। बैजनाथ
बैजनाथ मंडल भाजपा की बैठक मंडल अध्यक्ष भीखम कपूर की अध्यक्षता में हुई। इसमें भाजपा के विभिन्न मोर्चों की कार्यकारिणी का गठन किया किया गया।
मंडलाध्यक्ष भीखम कपूर ने बताया कि आज के कार्यक्रम में भाजपा के महिला मोर्चा की अध्यक्ष निर्मला घरवाल, एसटी मोर्चे का अध्यक्ष राम प्रकाश तथा युवा भाजपा का अध्यक्ष चमन कपूर को नियुक्त किया है।
भाजपा के प्रमुख नेताओं विधायक मुलख राज प्रेमी व राज्यसभा सासंद इंदु गोस्वामी से विचार-विमर्श के बाद आज इन तीनों मोर्चों की कार्यकारिणी का गठन किया गया।