बैजनाथ। सिस इंडिया लिमिटेड हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर (केवल पुरुष) के 180 पद जिला रोजगार कार्यालय धर्मशाला, जिला कांगड़ा को अधिसूचित किए गए है। इन पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता न्यूनतम दसवीं व इससे ऊपर रखी गई है। इन पदों हेतु आयु 19 वर्ष से 40 वर्ष तक रखी गई है। इन पदों हेतु कंपनी द्वारा चयनित आवेदक को 18000 से 24000 रुपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं कंपनी के नियमानुसार दी जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण-पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाण-पत्र (यदि हो) साथ लेकर 08-06-2026 को उप-रोजगार कार्यालय बैजनाथ में सुबह 11.00 बजे पहुंचकर उक्त कंपनी के समक्ष साक्षात्कार हेतु उपस्थित हो सकते है। इस साक्षात्कार हेतु आवेदको को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता व अन्य देय नहीं होगा।








