चंबा । उपमंडल चुराह की ग्राम पंचायत घुलेई के गांव बलियास में एक घर में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत घुलेई के गांव बलियास में एक दो मंजिला मकान शॉर्ट सर्किट होने से आग की चपेट में आ गया। आपको बता दें कि यह घटना 10:00 बजे हुई है इसमें दौलत राम पुत्र श्याम, बलदेव पुत्र श्याम, कर्म सिंह पुत्र नीरोत्तम, गांव बलियास तीनों लोगों का इकठ्ठा मकान था तीनों परिवारों के सर से छत का साया उठ गया।

नवनियुक्त प्रधान मान देई राणा ने बताया कि अभी तक जान माल का कोई भी नुकसान नहीं हुआ है। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है जैसे ही शॉर्ट सर्किट से आग कि लपटे निकली तो उसके तुरंत ही आग कि चिंगारियां ने घर को अपनी चपेट में ले लिया स्थानीय प्रशासन मौके की ओर रवाना हो चुका है।







