ठाकुर मंडल अध्यक्ष रहते हुए दून में खिला चुके हैं कमल
कर्मठ कार्यशाली के कारण किसी ने नहीं जताई मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी
हिमाचल दस्तक, ओम शर्मा। बद्दी
भारतीय जनता पार्टी दून मंडल के अध्यक्ष का चुनाव भाजपा प्रदेश मीडिया सह-प्रभारी व दून के चुनाव प्रभारी रवि मेहता की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति के साथ वर्तमान मंडल प्रधान बलवीर ठाकुर को दोबारा मंडल की कमान संभाली गई। बलवीर ठाकुर अपने पहले कार्यकाल के दौरान अपनी काबलियत और मेहनत के बूते दून में कमल खिला चुके हैं। जबकि उनकी कार्यशाली और मिलनसार छवि के कारण उनके विरोध में किसी ने मंडल अध्यक्ष के लिए दावेदारी प्रस्तुत नहीं की।
इससे पहले बद्दी के होटल फोर-सीजन में दून भाजपा द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें दून विधायक परमजीत सिंह पम्मी, प्रदेश जलप्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्शन सिंह सैणी, गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अशोक शर्मा, पूर्व विधायिका विनोद चंदेल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैप्टन डीआर चंदेल, डा. श्रीकांत, नप बद्दी के अध्यक्ष नरेंद्र दीपा व 93 बूथों के बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। जिसमें बलवीर ठाकुर को सर्वसम्मति के साथ दोबारा से मंडल अध्यक्ष की कमान सौंपी गई।
बलवीर ठाकुर ने कहा कि संगठन व कार्यकर्ताओं ने जो जिम्मेवारी उनको सौंपी है वह उसको पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाएंगे और संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। इस अवसर पर बलविंद्र ठाकुर, श्रवण चंदेल, कृष्ण कौशल, संजीव ठाकुर, सुमित शर्मा, राजकुमार, रणजीत ठाकुर, गोपाल नेगी, राकेश चंदेल, चिंतन चौधरी, विजय, विरेंद्र चौधरी, गुरमीत चौधरी, हरविंद्र चौधरी, विक्की, महेंद्र सिंह, करनैल, पूर्ण चंद गुप्ता, प्रीत चौधरी, साहिल ठाकुर, निशांत ठाकुर, प्रिंस मैहता, प्रीतम सैणी, दीप चंदेल, कांति प्रकाश, राजेंद्र झल्ला, तरसेम चौधरी, तरसेम जुड्डी व अन्य लोग उपस्थित रहे।