हिमाचल दस्तक। बंगाणा
बंगाणा उपमंडल के तहत गांव गैहरा कोठी में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर के घर चल रही श्रीमद् भागवत कथा के तीसरे दिन आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने प्रवचन वर्षा करते हुए संगत को निहाल किया।
आचार्य शिव कुमार शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत सुनने से क्या फल मिलता है। इंसान को मृत्यु के बाद किस प्रकार मोक्ष मिले। इंसान के जीवन में गुरु शब्द का क्या महत्व है।
उन्होंने कहा कि व्यक्ति के जीवन मे गुरु का होना बहुत जरूरी है। गुरु एक ऐसा शब्द है, जो इंसान को भव सागर पार लगाता है। गुरु की दी दीक्षा, संतों द्वारा मिला क्षण पर रोटी का कण इसे कभी बर्बाद नहीं करना चाहिए। आचार्य शिच शास्त्री ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा के अनुसार हर व्यक्ति के जीवन में गुरु जी का होना जरूरी है।