रमेश ठाकुर। बंजार
जिला कुल्लू के बंजार उपमंडल के फागू पुल नामक स्थान पर बंजार पुलिस ने चरस की बड़ी खेप पकडऩे में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार वीरवार सुबह बंजार थाना की टीम ने फागू पुल के पास नाका लगा लगा रखा था।
इस दौरान एक पिकअप को चेकिंग के लिए रोका गया तो उसमें से 42.05 किलो चरस बरामद हुई। इस चरस की बाजार में कीमत करोड़ों में बताई जा रही है।
डीएसपी बंजार विनी मिन्हास ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी इतनी बड़ी खेप लेकर कहां से आया, इसका भी जल्द ही पता लगाया जाएगा। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।