भारतीय रिजर्व बैंक के छुट्टियों के कैलेंडर के अनुसार, सितंबर के महीने में बैंक 14 दिनों के लिए बंद (Bank Holidays In September 2022) रहेंगे। इन छुट्टियों में दूसरे तथा चौथे शनिवार और रविवार के नियमित अवकाश भी शामिल हैं। अगर शनिवार और रविवार की छुट्टियों की गिनती न करें तो भी सितंबर महीने में बैंक 8 दिन बंद रहेंगे।
आपको बता दें कि बैंकों की छुट्टियां (Bank Holiday) हर राज्य में अलग-अलग होती हैं। सितंबर महीने में पड़ने वाली बैंक हॉलिडे में से कई क्षेत्रीय हैं। ऐसे में हो सकता है कि एक राज्य में जिस दिन बैंक खुले हों, दूसरे राज्य में उस दिन बंद हों।
सितंबर में किस दिन बंद रहेंगे बैंक
नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट के तहत सितंबर में बैंक की छुट्टियां (Bank Holiday) इस प्रकार हैं-
- 1 सितंबर: गणेश चतुर्थी दूसरा दिन- पणजी
- 6 सितंबर: कर्म पूजा- रांची
- 7 सितंबर: पहला ओणम- कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
- 8 सितंबर: तिरुवोनम कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
- 9 सितंबर: इंद्रजात्रा- गंगटोक
- 10 सितंबर: श्री नरवाना गुरु जयंती- कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
- 21 सितंबर: श्री नारायण गुरु समाधि दिवस- कोच्चि, तिरुवनंतपुरम
- 26 सितंबर: नवरात्रि स्थापना/चौरेन हौबा- जयपुर, इंफाल
शनिवार और रविवार की छुट्टियां
- 4 सितंबर: पहला रविवार
- 10 सितंबर: दूसरा शनिवार
- 11 सितंबर: दूसरा रविवार
- 18 सितंबर: तीसरा रविवार
- 24 सितंबर: चौथा शनिवार
- 25 सितंबर: चौथा रविवार