रंजीत। बरमाणा
बरमाणा पुलिस ने बैरी के पास छड़ोल जट्टा के पास एक व्यक्ति से 4 किलो 233 ग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार पुलिस दल एएसआई राजेश की अगुवाई में बुधवार देर रात्रि घागस से गश्त कर वापस लौट रहा था कि बैरी के निकट छड़ोल जट्टा के पास एक व्यक्ति हाथ में कैरी बैग लेकर जा रहा था। वह व्यक्ति पुलिस को देखकर घबरा गया तथा वहां से पुलिस दल को देखकर भागने लगा, लेकिन पुलिस दल ने उसे कुछ दूरी पर ही दबोच लिया।
पुलिस दल ने जब उस व्यक्ति के कैरी बैग की तलाशी ली, तो उससे 10 पैकट चूरा पोस्त बरामद हुई। इसका वजन 4 किलो 233 किलोग्राम पाया गया। बाद में इस व्यक्ति की पहचान मनोज शर्मा निवासी कैल्हाई तहसील पपारिया जिला बदायु उत्तर प्रदेश के रूप मेें हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।