अनूप शर्मा। बिलासपुर
बिलासपुर जिले के बरमाणा थाना क्षेत्र के तहत पति पत्नी ने एक मेकेनिक की लात घुसों से मारपीट कर धुनाई कर डाली। पुलिस ने क्रॉस मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शिकायतकार्ता विकास भार्गव पुत्र विजय कुमार निवासी ओयल बिलासपुर अपनी दुकान के बाहर टायर में हवा भर रहा था कि उस समय महेंद्र सिंह व उसकी पत्नी अपनी कार लेकर आए और उससे पहले बहसबाजी करने लगे। जब विकास वहां से उठकर पौड़ियों से नीचे उतरने लगा तो महेंद्र सिंह ने टांग से धक्का दिया, जिससे वह व महेंद्र नीचे गिर गया।
देखते देखते ही महेंद्र व उसकी पत्नी ने लात-घूंसों से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। उसे फोरमैन व वहां पर खड़े एकड्राइव ने बड़ी मुश्किल से छुड़ाया। शिकायतकर्ता विकास ने बताया कि उसे गर्दन, छाती व नाक में चोटें आई हैं।
उधर, महेंद्र सिंह पुत्र बरडू राम निवासी बैरी रजांदिया ने बताया कि वह गत सायं अपने खेतों को जा रहा था। उन्होंने वहां पर हवा भरवाने वाले वाहन चालक को वहां पर गाड़ी लगाने का कारण पूछा तो उसने कुछ ही देर में वहां से जाने की बात कही, लेकिन वह वाहन चालक वहीं पर खड़ा रहा। वहां पर प्लांट मालिक उसे बालों से पकड़ कर कमरे में ले गया, जहां पर पाने के साथ उससे मारपीट की।
शोर मचाने पर उसकी पत्नी ने उसे बचाया। महेंद्र ने आरोप लगाया कि उसके पिंकू नाम के दोस्त से उसके साथ गाली-गलौज व रिवाल्वर से जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने क्रास मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।