दिनेश कुमार। करसोग
ग्राम पंचायत दछैण के बथरौण (Bathraun) गांव में बुधवार को पौधरोपण (Plantation) का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें इनके द्वारा अलग-अलग तरह के लगभग 100 पौधे लगाए गए।
इसमें स्वयं सहायता समूह शिव शक्ति, स्वयं सहायता समूह लक्ष्मी, स्वयं सहायता समूह आदर्श और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका ने भाग लिया।
शिव शक्ति समूह की प्रधान रक्षा व आदर्श की प्रधान रीता ओर लक्ष्मी की प्रधान लीला ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हमें वनों का कटान नहीं करना चाहिए तथा वनों को आग से बचाना चाहिए। इसके साथ ही हमें समय-समय पर इस तरह के पौधरोपण कार्यक्रमों का आयोजन करते रहना चाहिए।
वनों से जहां हमें शुद्ध हवा मिलती है वहीं हरे-भरे पेड़-पौधों से वातावरण भी शुद्ध बना रहता है। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि सभी लोग पौधरोपण जैसे कार्यक्रमों में अपना योगदान दें, ताकि हम इस देव भूमि को हरा-भरा बना सकें।