Sunday, March 15, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

संजय बने जिला ऊना के अग्रणी मधुमक्खी पालक, कमा रहे लाखों रुपये

मधुमक्खी पालन ने दिखाया स्वरोजगार का मिठास भरा रास्ता

surinder thakur by surinder thakur
June 4, 2020
in Featured, slidermain, ऊना, हिमाचल
0
संजय बने जिला ऊना के अग्रणी मधुमक्खी पालक, कमा रहे लाखों रुपये

संजय बने जिला ऊना के अग्रणी मधुमक्खी पालक, कमा रहे लाखों रुपये

110
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

राजीव भनोट। ऊना

मधुमक्खियों के 10 बक्सों के साथ स्वरोजगार की शुरुआत करने वाले बंगाणा उपमंडल के तरेटा निवासी संजय कुमार आज जिला ऊना के अग्रणी मधुमक्खी पालक बनकर लाखों रुपये कमा रहे हैं। सरकार की योजना तथा अपने परिश्रम के नतीजों से उत्साहित संजय के पास अब 74 बॉक्स हो गए हैं। डेढ़ साल पहले संजय ने मधुमक्खी पालन के क्षेत्र में उतरने का फैसला किया।

खादी बोर्ड से सब्सिडी पर 10 बॉक्स लिए और उसके साथ-साथ ट्रेनिंग भी ली। 34 वर्षीय संजय कुमार ने कहा कि परिवार के अन्य सदस्य भी मधुमक्खी पालन में मदद करते हैं, जिससे काम आसान हो जाता है। काम में सफलता मिलने के बाद रुचि पैदा होती गई और अपने काम को आगे बढ़ाया भी। आज मधुमक्खी पालन के माध्यम से अच्छी आमदनी हो रही है। वर्ष 2018 में जयराम सरकार ने मुख्यमंत्री मधु विकास योजना का आरंभ किया तो यह योजना संजय जैसे अनेक मधुमक्खी पालकों के लिए वरदान बन गई। संजय को कुल 1.60 लाख रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ, जिसमें मधुमक्खियों के साथ-साथ जरूरी उपकरणों के लिए सब्सिडी मिली। बागवानी विभाग के विशेषज्ञों की सलाह व सान्निध्य में संजय का काम निरंतर बढ़ रहा है। संजय कुमार इस योजना के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का विशेष रूप से धन्यवाद करते हैं।

Related posts

शिमला के कुफरी में ठहरे हरियाणा के कांग्रेस विधायक

शिमला के कुफरी में ठहरे हरियाणा के कांग्रेस विधायक

March 13, 2026
1 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले का मास्टरमाइंड गुरुग्राम से गिरफ्तार

1 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले का मास्टरमाइंड गुरुग्राम से गिरफ्तार

March 13, 2026

मुख्यमंत्री मधु विकास योजना का प्रारूप

मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत हर ब्लॉक मुख्यालय पर विभाग की ओर से एक-एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाता है। स्वरोजगार के इच्छुक बागवानों के लिए प्रशिक्षण अनिवार्य है। बी कीपिंग यूनिट के लिए एक व्यक्ति को अधिकतम 50 यूनिट तक पर 80 फीसदी तक सब्सिडी बागवानी विभाग की ओर से दी जाएगी। किसान बक्से अपने स्तर पर भी ले सकते हैं। मौन पालन में प्रयोग होने वाले उपकरणों की खरीद के लिए प्रति व्यक्ति 16,000 रुपये दिए जाते हैं।

सर्दियों में होती है माइग्रेशन

इस व्यवसाय से जुड़े किसानों व बागवानों के लिए आवश्यक रूप से फूलों की आवश्यकता होती है। बागवानी विभाग बंगाणा के सर्किल इंचार्ज वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सर्दी के सीजन में मौन पालक हरियाणा, पंजाब तथा राजस्थान चले जाते हैं, ताकि वहां पर मधुमक्खियों के लिए फूलों की उपलब्धता हो सके। सर्दियां समाप्त होने पर यह वापस लौट आते हैं और आवश्यकता अनुसार सेब उत्पादन करने वाले क्षेत्रों में भी जाते हैं। सेब बागवान मधुमक्खी पालकों को 1000 रुपये प्रति बॉक्स तक प्रदान करते हैं, क्योंकि मधुमक्खियां पॉलीनेटर का काम करती है, जो फलों की पैदावार व गुणवत्ता बढ़ाने में मददगार होती हैं, साथ ही पारिस्थितिकी तंत्र का एक महत्वपूर्ण हिस्सा भी हैं।

जिले में 54 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन

बागवानी विभाग ऊना के उपनिदेशक डॉ. सुभाष चंद ने बताया कि जिले में प्रति वर्ष 54 मीट्रिक टन शहद का उत्पादन होता है और कई परिवार इस व्यवसाय से जुड़कर आजीविका कमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विभाग मौन पालकों की हर प्रकार से सहायता करता है। उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करता है और मधुमक्खी पालन में आने वाली हर परेशानी से निपटने में सहायता देता है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी किसान को मौन पालन में किसी प्रकार की समस्या पेश आए, तो उन्हें वह विभाग के अधिकारियों के साथ संपर्क कर सकते हैं।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Bee KeeperSanjay Kumar BanganaUna
Previous Post

रामपुर में लोग सोशल डिस्टेंसिंग से बेपरवाह

Next Post

ऊना में आईटीबीपी जवान कोरोना पॉजीटिव, कोविड केयर सेंटर खड्ड किया शिफ्ट

Next Post
ऊना में आईटीबीपी जवान कोरोना पॉजीटिव, कोविड केयर सेंटर खड्ड किया शिफ्ट

ऊना में आईटीबीपी जवान कोरोना पॉजीटिव, कोविड केयर सेंटर खड्ड किया शिफ्ट

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

बल्ह के विकास को 252 करोड़ रुपये मंजूर : इंद्र सिंह गांधी

बल्ह के विकास को 252 करोड़ रुपये मंजूर : इंद्र सिंह गांधी

5 years ago
Court refuses to hear early in Citizenship Amendment Act

न्यायालय का नागरिकता संशोधन कानून मामले में शीघ्र सुनवाई से इंकार

6 years ago
नूरपुर में जलशक्ति विभाग के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटी 18 लाख की मशीनें

नूरपुर में जलशक्ति विभाग के कर्मचारी को बंधक बनाकर लूटी 18 लाख की मशीनें

5 years ago
Government can give relief to sick industries

बीमार उद्योगों को राहत दे सकती है सरकार

6 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Acharya Dev Vrat Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • शिमला के कुफरी में ठहरे हरियाणा के कांग्रेस विधायक
    • 1 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले का मास्टरमाइंड गुरुग्राम से गिरफ्तार
    • शिलाई में गऊशाला जलकर राख; 6 मवेशी जिंदा जले

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    शिमला के कुफरी में ठहरे हरियाणा के कांग्रेस विधायक

    शिमला के कुफरी में ठहरे हरियाणा के कांग्रेस विधायक

    March 13, 2026
    1 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले का मास्टरमाइंड गुरुग्राम से गिरफ्तार

    1 करोड़ की ड्रग्स तस्करी मामले का मास्टरमाइंड गुरुग्राम से गिरफ्तार

    March 13, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In