Wednesday, January 14, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home हिमाचल मंडी

कल मंडी में निकलने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर — ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव

सुबह 7 से शाम 6 बजे तक लागू रहेंगी विशेष व्यवस्थाएं, प्रशासन ने जारी किए निर्देश

Sonali Sandhu by Sonali Sandhu
December 10, 2025
in मंडी, हिमाचल
0
कल मंडी में निकलने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर —  ट्रैफिक प्लान में बड़ा बदलाव
0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

Related posts

मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

December 13, 2025

शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास

December 13, 2025

मंडी, 10 दिसंबर। जिला दंडाधिकारी मंडी अपूर्व देवगन ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 117 के तहत आदेश जारी करते हुए बताया कि 11 दिसंबर को पड्डल मैदान में आयोजित जन संकल्प सम्मेलन के मद्देनजर मंडी शहर में सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अस्थाई यातायात व्यवस्थाएं और मार्ग परिवर्तन लागू रहेंगे। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य शहर में यातायात का सुचारु प्रवाह बनाए रखना तथा लोगों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

जिला दंडाधिकारी ने बताया कि खलियार, बिंद्रावणी, चक्कर और तल्याहड़ की ओर से मंडी शहर में इस अवधि के दौरान सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। इसके अतिरिक्त मंडी बस स्टैंड के बाहर टैक्सी और ऑटो पार्किंग भी अस्थायी रूप से बंद रहेगी। आदेश के अनुसार तल्याहड़ से मंडी बस स्टैंड की ओर आने वाली सभी बसें सन्यारडी बाइपास, केहनवाल चौक और पुलघराट होते हुए एकतरफा मार्ग से संचालित होंगी। छोटे वाहन इस मार्ग से सामान्य रूप से चल सकेंगे। मंडी से तल्याहड़ की ओर जाने वाली बसों को स्कोडी पुल और जेल रोड होकर एकतरफा भेजा जाएगा, जबकि छोटे वाहनों का आवागमन पूर्ववत जारी रहेगा।

गांधी चौक से विक्टोरिया पुल तक का मार्ग हल्के मोटर वाहनों के लिए एकतरफा रखा गया है, जिसमें दोपहिया और तिपहिया वाहनों को छूट दी गई है। विक्टोरिया पुल की ओर से शहर में आने वाले वाहनों को पुरानी मंडी रोड से होकर भेजा जाएगा।

आदेश में कहा गया है कि आईटीआई चौक से महामृत्युंजय चौक तथा मंडी बाजार की ओर जाने वाला यातायात पुराने सुकेती पुल से एकतरफा चलाया जाएगा। वहीं बाजार से महामृत्युंजय चौक होते हुए आईटीआई चौक की ओर आने वाले वाहनों को नए सुकेती पुल से एकतरफा मार्ग से भेजा जाएगा। पुलघराट और सब्जी मंडी से मलोरी रोड की ओर बसें और अन्य भारी वाहन केवल एकतरफा चलेंगे, जबकि छोटे वाहनों को यातायात की स्थिति के अनुसार चलने की अनुमति होगी।

जिला दंडाधिकारी ने वाहन चालकों और नागरिकों से आग्रह किया है कि वे 11 दिसम्बर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक इन विशेष व्यवस्थाओं का पालन करें, ताकि जन संकल्प सम्मेलन के दौरान मंडी शहर में यातायात सुचारु और सुरक्षित बना रहे।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to print (Opens in new window) Print

Related

Tags: Before_headingHimachalmandi_marketnewsread_thisto_thetomorrow
Previous Post

नशे पर प्रहार: पुलिस ने नेपाली युवक से किया 164 ग्राम चरस बरामद

Next Post

अवैध शिकार करते युवक को फॉरेस्ट गार्ड ने पकड़ा रंगे हाथ अब FIR हुई दर्ज

Next Post

अवैध शिकार करते युवक को फॉरेस्ट गार्ड ने पकड़ा रंगे हाथ अब FIR हुई दर्ज

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

बलविंद्र ने पार्षद बनने पर सतपाल सत्ती का जताया आभार

बलविंद्र ने पार्षद बनने पर सतपाल सत्ती का जताया आभार

4 years ago
हिमाचल के युद्धवीर टंडन देश के सर्वोच्च “शिक्षक सम्मान” से सम्मानित

हिमाचल के युद्धवीर टंडन देश के सर्वोच्च “शिक्षक सम्मान” से सम्मानित

3 years ago
बयान बहादुर बन जनता के हिमायती दिखने की कोशिश न करें नेता प्रतिपक्ष: कंवर

बयान बहादुर बन जनता के हिमायती दिखने की कोशिश न करें नेता प्रतिपक्ष: कंवर

5 years ago
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना… अपनों ने मुंह फेरा तो हिंदू भाई को मिला खान भाई का सहारा

मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना… अपनों ने मुंह फेरा तो हिंदू भाई को मिला खान भाई का सहारा

5 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Acharya Dev Vrat Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Depot Dharamshala Green Vegetables Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Minor Girl Movies Patients Politics River Shimla Sirmour solan Sukhvinder sukhu Train Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर
    • शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास
    • सिनेमाघरों में ‘धुरंधर’ फिल्म का जलवा – फीकी पड़ी कपिल शर्मा की ‘किस किस को प्यार करूं 2’

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    मेहनत की उड़ान: नूरपुर की एशिता बनीं भारतीय वायुसेना की फ्लाइंग ऑफिसर

    December 13, 2025

    शिमला को मिला भाजपा का नया संगठनात्मक केंद्र, जेपी नड्डा ने किया शिलान्यास

    December 13, 2025
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In