ललित ठाकुर। पधर
विकास खंड द्रंग की ग्राम पंचायत बह के प्रधान पीर सहाय ठाकुर ने अपनी पंचायत को सेनिटाइज करने का कार्य शुरू कर दिया है। इस अभियान की शुरुआत उन्होंने छाहड़ी वार्ड से की।
इस दौरान छाहड़ी, परोटा, भलुई, टूहिधार, सत्यनिधार, तरेउकना, चक्कर, रच्छवाहन गांव को सेनिटाइज किया। इस अभियान को अंजाम देने के लिए उनके साथ उपप्रधान संतोष कुमार व वार्ड सदस्य भी उनका भरपूर सहयोग दे रहे हैं।
पीर सहाय ठाकुर ने लगभग 100 लीटर सेनिटाइजर, साबुन और मास्क अपनी ओर से खरीदा है, जिससे वे पूरी पंचायत को सेनिटाइज कर मास्क भी वितरित कर रहे हैं।
पीर सहाय ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए पंचायत और वार्ड स्तर पर इस अभियान को प्रत्येक गांव तक पहुंचाया जाएगा, ताकि लोग इस महामारी से बच सकें
उन्होंने लोगों से अपील की है कि कोई भी लोग बिना जरूरी कार्य से घर से बाहर न निकलें। अगर लोग घरों से बाहर निकलते हैं तो अपने फेस को मास्क से ढककर रखें और समय-समय पर सेनिटाइज का उपयोग करते रहें। उन्होंने लोगों को अपनी ओर से मास्क भी वितरित किए।