हिमाचल दस्तक। नाहन
गिरिपार क्षेत्र के सतौन में सांकेतिक धरना व अनशन का आयोजन किया गया। इसमें हाटी अधिकार मंच के अध्यक्ष व भारतीय किसान यूनियन जिला उपाध्यक्ष इंदर सिंह राणा सिंह पाल ने एक दिवसीय सांकेतिक अनशन रखा।
संकेतिक अनशन व धरने का समर्थन करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष अनिंद्र सिंह नॉटी एवं स्थानीय गिरीपार क्षेत्र के मंगल ठाकुर शशि कपूर, सोहन सिंह, ज्ञान सिंह, दयाराम ठाकुर, सुमेर ठाकुर, सुरेंद्र सिंह ठाकुर, मुकेश ठाकुर, किन्नौर सिंह चौहान, सुरेश पुंडीर एवम क्षेत्र के कई अन्य लोगों ने भागीदारी दी।
यह धरना व अनशन किसानों पर केंद्र सरकार द्वारा 9 महीने से आंदोलनरत किसानों की उपेक्षा व हाल ही में हरियाणा सरकार द्वारा करनाल प्रोटेस्ट कर रहे किसानों पर हुए बर्बरतापूर्ण कार्रवाई व सिरमौर जिला के किसानों की लगातार हो रही अनदेखी के विरुद्ध किया गया।







