राजीव भनोट। ऊना
जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय कार्यालय का भूमि पूजन 28 फरवरी को जिला मुख्यालय के साथ लगते पुराना होशियारपुर रोड लाल सिंगी जी में होगा। भारतीय जनता पार्टी ने जिला कार्यालय बनाने के लिए कुछ वर्ष पूर्व भूमि खरीदी थी अब तमाम औपचारिकताओं के पूर्ण होने के बाद जिला कार्यालय का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है।
हिमाचल वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि हिमाचल भाजपा के प्रभारी अविनाश राय खन्ना भूमि पूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि इसका शिलान्यास गत दिनों पूर्व देश के गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया था। सतपाल सत्ती ने कहा कि इस भूमि पूजन कार्यक्रम में भाजपा के जिला ऊना के सभी मंडलों से वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को निमंत्रण दिया गया है। वहीं सामाजिक संगठनों को भी बुलाया गया है।
उन्होंने कहा कि भाजपा का अपना जिला कार्यालय होने का सपना साकार होना होने जा रहा है, जिसके चलते कार्यकर्ताओं में भी विशेष उत्साह है ।सतपाल सत्ती ने कहा कि 28 फरवरी को सुबह 10 बजे भूमि पूजन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक भव्य व सुविधाओं से लैस भवन बनाया जाएगा ,जिससे के माध्यम से पार्टी की गतिविधियां चलाना आसान होगा।
सतपाल सत्ती ने कहा कि इस कार्यक्रम में जिला ऊना के पार्टी संगठन के सभी पदाधिकारी,कार्यकर्ता व पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे ।उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ,कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कँवर , विधायक राजेश ठाकुर, बलवीर चौधरी, हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ,उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर रामकुमार व जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने कहा कि इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। वही कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना करेंगे। सतपाल सत्ती ने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए महिला मोर्चा व युवा मोर्चा की विशेष ड्यूटी लगाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य व व्यवस्थित किया जाएगा।
लगभग सभी जिलों में भाजपा अपने कार्यालय बना रही है और संगठन के लिए कार्यालय का विशेष महत्व रहता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से सब का सपना रहा है कि जिला स्तर पर कार्यालय बने और अब यह सपना साकार होने जा रहा है। सतपाल सत्ती ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह भी है कि वे केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को घर-घर पहुंचाएं ताकि जनता के बीच सरकार के लोकप्रिय नीतियां पहुंच सके और उसका लाभ पात्र लोगों तक पहुंचे।
युवा मोर्चा को दिए सत्ती ने टिप्स
भाजपा कार्यालय के शिलान्यास की तैयारियों को लेकर ऊना सदर युवा मोर्चा की बैठक अध्यक्ष रवि जैलदार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें विशेष रूप से वित्त आयोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने भाग लिया।
बैठक में सत्ती ने युवा मोर्चा द्वारा की जा रही गतिविधियों की जानकारी ली। वहीं उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा सक्रिय रहकर कार्य करें और वन बूथ 20 यूथ के लक्ष्य को प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि ऊना में में अध्यक्ष रवि जैलदार के नेतृत्व में बेहतर कार्य युवा मोर्चा कर रहा है ,हमें सरकार के कार्यों को और तेजी के साथ जनता तक पहुंचाना है।
सत्ती ने कहा कि युवा मोर्चा हम सब की ताकत का मुख्य अंग है ।बैठक में रवि जैलदार संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। वहीं भाजपा कार्यालय के शिलान्यास को लेकर होने वाली तैयारियों पर भी चर्चा की।
जिला का पहला दल जिसका होगा अपना कार्यालय
राजनीतिक संगठन वर्षों से चुनाव लड़ रहे हैं और कभी सत्ता में आ रहे हैं कभी विपक्ष में लेकिन कोई भी राजनीतिक दल स्थाई रूप से अपना कार्यालय जिला स्तर पर नहीं बना पाया है। भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना में में पहला ऐसा राजनीतिक दल होगा जो अपनी भूमि पर अपना कार्यालय स्थापित करेंगा।भाजपा का कार्यालय बनने के बाद पार्टी को अपने कार्यक्रम व गतिविधियां करने में आसानी मिलेगी।
भाजपा जिला मुख्यालय के साथ लगते पुराना होशियारपुर रोड पर एक बेहतरीन कार्यालय बनाने जा रही है, जिसे बनाने के लिए करीब 2 वर्ष का लक्ष्य रखा गया है फिलहाल जिला में अपना कार्यालय बनाने में भाजपा सबसे आगे हो गई है।