हिमाचल दस्तक ब्यूरो। बिलासपुर
बिलासपुर शहर के साथ लगती ग्राम पंचायत चांदपुर के भंदवाड़ गांव में दिवाली की रात गौशाला में आग लगने से लाखों का नुकसान होने का अनुमान है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार योगेंद्र कुमार निवासी भंदवाड़ की गौशाला मेें दिवाली कर रात को अचानक लग गई। इस बात का पता चलते ही योगेेंद्र कुमार अपने परिवार के सदस्यों के साथ गौशाला पहुंचे।
उन्होंने सबसे पहले गौशाला के अंदर बंधी गाय को बाहर निकाला। उसके बादद उन्होंने तुरंत इस संबंध मेें पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचित किया। उन्होंने शोर मचाकर स्थानीय लोगों को एकत्रित किया।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड व पुलिस मौके पर पहुंच गई। उन्होंने बडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पंचायत उप प्रधान सुभाष शर्मा ने बताया कि इस घटना मेें करीब डेढ़ लाख का नुकसान होने का अनुमान है, क्योंकि गौशाला मेें आग लगने से इमारती लकड़ी, गौशाला की छत व घास सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया है। अभी तक आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। उधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।