हिमाचल दस्तक ब्यूरो। बिलासपुर
बिलासपुर मेें दुर्गा पूजा उत्सव के समापन पर बाबा नाहर सिंह मंदिर से लेकर स्थानीय शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकाली गई।
इसमें लोगोें ने काफी संख्या में भाग लिया। इस शोभायात्रा में समिति की अध्यक्ष व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की धर्म पत्नी, स्पेशल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग विशेष तौर पर मौजूद रहे।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल भी मौजूद रहे। समिति की अध्यक्ष व स्पेशल ओलंपिक संघ के अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि इस बार दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन पूरे प्रदेश, देश व विश्व की कोरोना से मुक्ति के लिए किया गया।
समिति द्वारा दशहरे के दिन दुर्गा मां की मूर्तियों का विसर्जन गोबिंद सागर झील में किया जाएगा। इस अवसर पर आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि आज का दिन बुराई पर अच्छाई का प्रतीक है। अधर्म पर धर्म की विजय की स्थापना करता है। उन्होंने इस अवसर पर पूरे प्रदेश, देश व पूरे विश्व को को कोरोना मुक्ति की कामना की।
उन्होंने इस मौक पर सभी लोगों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी। गौरतलब है कि बिलासपुर में पिछले 10 दिनों से बाबा नाहर सिंह मंदिर में दुर्गा पूजा उत्सव का आयोजन किया जा रहा था।