अनूप शर्मा। बिलासपुर
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश चंदेल की अचानक तबीयत बिगड़ गई। उन्हें गंभीर हालत में उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।
बताया जा रहा है कि उन्हें पेट में दर्द उठा। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में पीजीआइ रेफर किया गया। पूर्व सांसद के बेटे देवेश चंदेल ने बताया कि बुधवार रात को तबीयत खराब होने पर उन्हें बिलासपुर अस्पताल लेकर आए थे। इसके बाद यहां से पीजीआइ रेफर कर दिया गया है। चंडीगढ़ में उपचार जारी है।
बीते लोकसभा चुनाव के दौरान सुरेश चंदेल ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी। इससे पहले वह भाजपा की टिकट से लोकसभा सांसद भी बने व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।