बिलासपुर । बिलासपुर पुलिस के नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान स्पैशल डिटैक्शन टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। बलोह फोरलेन के पास नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मंडी की ओर से आ रही HRTC बस की चैकिंग में 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद किया।

पुलिस ने मामले में 28 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया है। अब जांच के दौरान चिट्टा सप्लाई के स्रोत और उससे जुड़े नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
HRTC बस की चैकिंग में मिला नशा
जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम बलोह फोरलेन पर गश्त और चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से आ रही एक HRTC बस को जांच के लिए रोका गया। बस में सवार एक युवक की गतिविधियों पर पुलिस को संदेह हुआ। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 10.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
मंडी निवासी युवक गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान बालकृष्ण (28) पुत्र शांतनु निवासी गांव सैणी मोहरी, डाकघर अलाथू, तहसील बल्ह, जिला मंडी के रूप में हुई है। बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उसके खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
सप्लाई नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी पुलिस
पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच टीम बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज पर काम कर रही है। इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि बरामद चिट्टा कहां से आया और इसके आगे किन लोगों तक सप्लाई की जानी थी। पुलिस नशा तस्करी से जुड़े नेटवर्क की कड़ियों की भी जांच कर रही है।








