हिमाचल दस्तक ब्यूरो। बिलासपुर
बिलासपुर सदर पुलिस ने ब्रहमपुखर के पास एक युवक से 17.68 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि सदर पुलिस ब्रहमपुखर के पास गश्त कर रही थी। वहां पर पुलिस की गाडी को देखकर एक युवक भागने का प्रयास करने लगा। उस युवक ने तुरंत अपनी जेब से कोई वस्तु निकालकर झाड़ियों में फेंक दी।
पुलिस ने जब उस वस्तु को खोलकर देखा तो उसमें चिट्टा पाया, जिसका वजन 17.68 ग्राम पाया गया। बाद में इस युवक की पहचान मनोज उर्फ मंत्री निवासी खारसी के रूप में हुई।
बताया जा रहा है कि इस युवक पर पहले भी चिट्टा, चरस व मारपीट सहित कुल 16 मामले चल रहे हैं। पुलिस ने बहरहाल मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। उधर, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है।