वरिष्ठ संवाददाता, धर्मशाला। कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल के समय में काले अध्याय पर संगोष्ठी का आयोजन लायंस क्लब धर्मशाला में किया गया। इस संगोष्ठी में लोकतंत्र प्रहरी जो आपतकाल के समय में जो जेल में बंद रहे थे उन्होंने अपने अनुभव सांझा किए।
पूर्व मंत्री और धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने कहा कि आपातकाल की घोषणा कांग्रेस की सत्ता लोलुपता और निरंकुश मानसिकता का प्रतीक है। आज हम उन सभी लोकतंत्र रक्षकों को नमन करते हैं जिन्होंने जेलें सहीं, अत्याचार झेले और फिर भी तानाशाही के खिलाफ झुके नहीं। सुधीर शर्मा ने कहा कि कांग्रेस आज भी आपातकाल की मानसिकता से ग्रस्त है। 1975 की तरह आज भी वह वंशवाद, तुष्टिकरण और सत्ता के केंद्रीकरण को ही राजनीति मानती है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता ने ऐसे रवैये को बार-बार नकारा है।
वहीं, हिमाचल प्रदेश भाजपा महामंत्री त्रिलोक कपूर ने कहा कि आपातकाल भारतीय राजनीति का ऐसा अध्याय है जिससे आज भी सीख ली जाती है। यह एक चेतावनी है कि लोकतंत्र को सशक्त बनाए रखना कितना जरूरी है, और संस्थाओं की स्वतंत्रता कितनी महत्वपूर्ण है।
इसके साथ ही कार्यक्रम में मौजूद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और कांगड़ा से विधायक पवन काजल ने आपातकाल की 50वीं बरसी पर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। काजल ने भारतीय लोकतंत्र का काला दिन बताते हुए कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का आरोप लगाया।भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और कांगड़ा से विधायक पवन काजल ने आपातकाल की 50वीं बरसी पर कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। काजल ने भारतीय लोकतंत्र का काला दिन बताते हुए कांग्रेस पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कुचलने का आरोप लगाया।








