हिमाचल दस्तक ब्यूरो । बिलासपुर
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा हिमाचल में होने वाले तीन उपचुनावों पर जीत हासिल करेगी। भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
यह उपचुनाव विधानसभा क्षेत्र जुब्बल व फतेहपुर तथा मंडी लोकसभा ससंदीय सीट पर होना है। पांच जुलाई को कुल्लू में एक कार्यकर्ता बैठक आयोजित होगी। इसमें मंडी संसदीय उपचुनाव पर चर्चा होगी।
बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शिरकत करेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बिलासपुर में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के स्वागत कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अगुवाई में पार्टी संगठन और अधिक मजबूत हो रहा है और आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रमुख भाजपा प्रवक्ता व पूर्व विधायक रणधीर शर्मा, एसपी दिवाकर शर्मा, उपायुक्त पंकज राय सहित अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।