हिमाचल दस्तक। देहरा
बनखंडी में भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ (BJP Dev Samaj Cell) के जिला संयोजक विपिन शास्त्री की अध्यक्षता में शुक्रवार सुबह एक बैठक हुई। बैठक में भाजपा देव समाज प्रकोष्ठ जिला देहरा के कार्यकारिणी घोषित की गई।
इस मौके पर सचिन शर्मा, रोहित शर्मा, राहुल शर्मा, अमित शर्मा, सौरभ शर्मा, चंचल शर्मा, राजन शर्मा, शुभम शर्मा, विनय शर्मा, अजय शर्मा, अश्वनी शर्मा उपस्थित रहे, जिन्हें कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया।
बैठक के अंत में विपिन शास्त्री द्वारा कार्यकारिणी के सदस्यों को सौंपे गए विभिन्न कार्यभारों की घोषणा की गई। इनमें देहरा मंडल का संयोजक मुकेश शर्मा को, ज्वालामुखी मंडल का संयोजक देवेंद्र शर्मा को तथा परागपुर मंडल का संयोजक मुकेश शास्त्री को नियुक्त किया गया।
देव समाज प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विपन शास्त्री ने जहां आईटी सेल का कार्यभार रोहित शर्मा को दिया, वहीँ सचिन शर्मा को मीडिया प्रभारी का पद दिया गया। पंडित विपन शास्त्री ने प्रदेश संयोजक अमित शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया।