Sunday, August 9, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home Featured

भाजपा ने किया बदले की भावना की संस्कृति को खत्म: जयराम

surinder thakur by surinder thakur
October 13, 2019
in Featured, काँगड़ा, हिमाचल
0
BJP ends the culture of revenge: Jairam

भाजपा ने किया बदले की भावना की संस्कृति को खत्म: जयराम

0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

मुख्यमंत्री बोले, विशाल की जीत भी विशाल होनी चाहिए 

हिमाचल दस्तक टीम। धर्मशाला/कांगड़ा : उपचुनाव के प्रचार के लिए धर्मशाला आए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की वर्तमान सरकार ने पीछे कई वर्षों से चली आ रही बदले की भावना वाली संस्कृति को समाप्त करके जनता के हित के लिए कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा की यह सरकार बदले की विचारधारा नहीं रखती है नहीं तो पहले अखबारों में इसी बात का उल्लेख होता था कि आज इस नेता की पेशी यहां है और कल वहां।

इस सरकार के समय यह नहीं हुआ है। हमने संस्कृति को बदलने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि सरकार बदली है, पीढ़ी बदली है और सरकार का काम करने का तरीका भी बदला है। इसी तरीके से पहली कैबिनेट में प्रतिशोध की भावना पर मामले न बनाकर जनता के मुद्दों को अमली पहनाया गया। सीएम ने विशाल नैहरिया के पक्ष में वोट की अपील करते हुए कहा कि विशाल की जीत भी विशाल होनी चाहिए।
सीएम ने कहा कि इन्वेस्टर मीट में धर्मशाला का प्रतिनिधित्व भाजपा का विधायक करे यह हम सब के लिए गर्व की बात होगी।

जयराम ने कहा कि धर्मशाला पर्यटन व अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण स्थल है। उपचुनाव में अपने प्रत्याशी की जीत के लिए मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि धर्मशाला व दिल्ली में एक ही सरकार का इंजन होगा तो विकास तीव्र गति से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि देश के अधिकतर राज्यों में भाजपा व एनडीए की सरकारें कार्य कर रही है जबकि कांग्रेस सभी जगह डूब रही है।

वहीं बगली में आयोजित जनसभा में सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस ने यहां के लिए स्वीकृत सीयू को सिर्फ जमीन तलाशने में 10 साल लगा दिए, जबकि बीजेपी ने सरकार बनने के बाद इसका शिलान्यास करके दिखाया। हमारे विरोधी कहते फिर रहे हैं कि सरकार ने धर्मशाला के लिए क्या किया।

Related posts

अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी

अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी

August 8, 2026
बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त

बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त

August 8, 2026

सीएम ने कहा कि धर्मशाला को बीजेपी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई है। अनुराग ठाकुर द्वारा क्रिकेट स्टेडियम और अब इन्वेस्टर मीट धर्मशाला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलवाने वाले कदम हैं। सीएम ने कहा कि अमूमन चुनाव सरकार बनाने के लिए होते हैं, लेकिन इस वक्त हमारी दिल्ली और शिमला में सरकारें हैं।

इसलिए हमें अब सरकार नहीं बल्कि सरकार के साथ चलने वाला, विकास करवाने वाला साथी चाहिए। इसलिए लोग अपने काम और क्षेत्र के विकास को देखते हुए बीजेपी प्रत्याशी को विजयी बनाएं। इस मौके पर सांसद किशन कपूरए कैबिनेट मंत्री विपिन परमार, बिक्रम ठाकुर, विधायक रमेश धवाला, रवि धीमान, होशियार सिंह, अर्जुन ठाकुर, पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू, मंडल भाजपा कांगड़ा और धर्मशाला के पदाधिकारी व काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इन्वेस्टर मीट एक अनोखा इवेंट होगा

धर्मशाला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पिछले दो साल से जो भाजपा की जीत का क्रम चल रहा है, उसे हम कायम रखेंगे। धर्मशाला में प्रेसवार्ता में सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि धर्मशाला व पच्छाद ये दोनों सीटें भाजपा के पास थी और जिस तरह के रुझान नजर आ रहे हैं, उससे फिर से ये सीटें भाजपा के पास रहेंगी। उन्होंने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर मीट ऐसा इवेंट होगा, जो आज से पहले हुआ नहीं होगा प्रदेश में, ऐसा इवेंट हम धर्मशाला में करने जा रहे हैं।

इन्वेस्टर मीट के शुभारंभ पर पीएम आएंगे, जबकि समापन में गृह मंत्री अमित शाह आएंगे। चंडीगढ़ में सरकारी गाड़ी से अढ़ाई लाख रुपये चोरी होने के मामले पर सीएम ने कहा कि जो हुआ उस पर एफआईआर दर्ज करवाई गई है। पत्रकारों के सवालों के जवाब में सीएम ने कहा कि एनजीटी और सुप्रीमकोर्ट की गाइडलाइन के हिसाब से ही प्रदेश में नया निवेश किया जाएगा। सभी राज्यों में सरकार के संसाधनों के अतिरिक्त विकास के लिए प्राइवेट सेक्टर की इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करने की कोशिशें हो रही हैं।

कई राज्यों ने इनसाइजेवल इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करने के बाद प्रदेश के विकास में उसमें गति देने में सफलता हासिल की है। हिमाचल इन सारी चीजों में पीछे है, जिसके चलते हमने तय किया कि यहां प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को आकर्षित करके विकास को गति दे सकते हैं। ग्लोबल इन्वेस्टर मीट का स्थान धर्मशाला रखा है, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। इस मीट का उद्देश्य है कि हर सेक्टर में इन्वेस्टमेंट आए, देश के अंदर से या बाहर से। मुझे खुशी है कि बाहरी देशों से भी निवेश आने की संभावनाएं बनी हैं।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: BJPculture of revengeJairam
Previous Post

बाई-इलेक्शन धर्मशाला में, हाय-तौबा पालमपुर में

Next Post

युवाओं ने पुलिस के हवाले किया नशेड़ी युवक

Next Post
Youth handed over to the police, intoxicated youth

युवाओं ने पुलिस के हवाले किया नशेड़ी युवक

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

285 MLAs sworn in special session of Maharashtra Legislative Assembly

महाराष्ट्र विधानसभा के विशेष सत्र में 285 विधायकों ने ली शपथ

7 years ago
हिमाचल सरकार ने बदला फैसला : नयना देवी में कॉमर्स और जुखाला में साइंस-कॉमर्स संकाय रहेंगे जारी

हिमाचल सरकार ने बदला फैसला : नयना देवी में कॉमर्स और जुखाला में साइंस-कॉमर्स संकाय रहेंगे जारी

1 month ago
CBSE 10वीं रिजल्ट: नवदीप ने 99.6 % अंकों के साथ रचा इतिहास

CBSE 10वीं रिजल्ट: नवदीप ने 99.6 % अंकों के साथ रचा इतिहास

4 months ago
19 साल बाद बदली Pulsar 220F, नए LED लुक के साथ लॉन्च

19 साल बाद बदली Pulsar 220F, नए LED लुक के साथ लॉन्च

2 months ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal crime news himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news HimachalNews himachal news Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kangra news kullu latest news himachal Mandi Movies NDPS Act Patients Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी
    • बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त
    • लाहौल-स्पीति के ऋषिक ने जैवलिन में जीता गोल्ड, बढ़ाया मान

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी

    अग्निवीर भर्ती मामला : पकड़े गए दो दलालों में एक पटियाला पुलिस का मोस्ट वांटेड अपराधी

    August 8, 2026
    बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त

    बद्दी पुलिस की अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, 4 वाहन किए जब्त

    August 8, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In