शिमला। भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी निकाय चुनावों के तहत जिला परिषद चुनावों के लिए समर्थित उम्मीदवारों की विस्तृत और संयुक्त सूची जारी की गई है। यह सूची प्रदेश चुनाव संयोजक विपिन सिंह परमार द्वारा मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर पर व्यापक विचार-विमर्श और संगठनात्मक मंथन के बाद अंतिम रूप दी गई। पार्टी ने स्पष्ट किया कि उम्मीदवारों के चयन में संगठन के प्रति निष्ठा, जनसेवा का अनुभव, क्षेत्रीय संतुलन और स्थानीय स्तर पर स्वीकार्यता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।

जिला शिमला में बल्लेयां से भारत भूषण, चमियाणा से कुशल विक्रम सेन, हलोग-धामी से कमलेश शर्मा और खतनोल से शिवानी ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है। जिला सोलन में दाड़ला से मीनाक्षी ठाकुर, सूरजपुर से रमेश ठाकुर, डुमैहर से आशा परिहार, वाकना से हरी चंद, धंगील से धर्म सिंह, डांगरी से शीला कुमारी, चेवा से सुमन लता, धर्मपुर से कृपाल चंद, टकसाल से पंकज शर्मा, दाड़वा से स्नेह लता, मंडाला से मान सिंह, खेड़ा से विमला देवी, रड़ियाली से इंदु ठाकुर, दमोटा से गुरप्रीत कौर चंदेल, लग से बाबू राम, बवासनी से अनीता देवी और बगलैहड़ से जितेंद्र राणा को उम्मीदवार बनाया गया है।
जिला सिरमौर में नोहराधार से हंसराज, दानाघाटो से अंकिता ठाकुर, ददाहू से संतोष चौहान, राजगढ़ से सुनीता पोज्टा, शिलाई से इंद्र बाला, टिटियाणा से बलवीर पुंडीर, सतौन से रजनीश चौहान, भगानी से देवेंद्र कौर, भांटावाली से रोहित चौधरी, पातलियों से चरणजीत सिंह, धौलाकुआं से मलकीत सिंह चौधरी, बनकला से अंकिता शर्मा, त्रिलोकपुर से प्रामिला शर्मा, सराहां से बलदेव भंडारी, लाला भलटा से लेखराज, करगाणू से उमा और नेरी कोटली से सरोज बाला को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
महासू से प्रत्याशी
जिला महासू में त्यावल-जुबरी से रेखा, झाकड़ी से ममता आजाद, नेरन से शिवराम, बगली से रानू खंड, सीमा रंटाड़ी से अमन नेगी, कवार से मंजीत ठाकुर, भलून से कल्पना मकरान, टिक्कर से अनुपम चौहान, सरस्वती नगर से श्वेता चौहान, बढ़ाल से प्रज्ज्वल बस्ता, कलबोग से नीना चौहान, चड़ोली से प्रदीप कुमार शर्मा, चंदेलोग-नेरवा से भूपिंदर सिसोदिया, गोरली मड़वग से अतुल शर्मा, घोड़ना से विकेश जिंटा, क्यार से कमलेश वर्मा, भुट्टी से गौरव धीमान और टियाली से नेहा ठाकुर को उम्मीदवार बनाया गया है।
देहरा से यह होंगे उम्मीदवार
जिला देहरा में बराकलां से अशोक कुमार, अधवानी से आरती राणा, कोपड़ा से नीलम कुमारी, ठाकुरद्वारा से सुरजीत, हरिपुर से सुभमा कुमारी, बदहल से अनिल कुमार, बणी से विनोद कुमार, प्रागपुर से केशव रतन, नंगल चौक से पूनम शर्मा और घाटी से शुभम को उम्मीदवार बनाया गया है।
हमीरपुर की सूची
जिला हमीरपुर में बीड़-बगेहड़ा से तृप्ता देवी, पनोह से आशा ठाकुर, दरोगण पत्ती कोट से मंजीत सिंह धीमान, ऊहल से ज्योति ठाकुर, जंगलरोपा से सोनी कुमार, ताल से सुशील कुमार, चमनेड से रोहित शर्मा, बधाणी से रजनी देवी, धमरोल से अनीता वर्मा, जाहू से अजय शर्मा, महल से अंजना कुमारी, करेर से गुरदीप सिंह, बिझड़ी से रवि कुमार, झंझयाणी से रामेश्वर दत्त, दांदड़ू से रेणु बाला, लहड़ा से रंजना कुमारी, मालग (धनेटा) से काजल, अमलैहड़ से वीरेन्द्र सिंह तथा सपड़ोह से नीलम चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
बिलासपुर में यह होंगे भाजपा उम्मीदवार
जिला बिलासपुर में घंडालवी से जमना देवी, गाहर से रक्षा कुमारी, कुठेड़ा से निशु देवी, ननावां से प्रीमिला चंदेल, रोहल से जरनेल सिंह, जेजवां से बबिता देवी, जांगला से अनूप महाजन, बामटा से सपना कुमारी, बरसाण से अशोक शर्मा, नम्होल से वीना शर्मा, जुखाला से लेखराम ठाकुर, स्वाहण से मान सिंह धीमान और कोटलखास से तरसेम को उम्मीदवार बनाया गया है।
ऊना में भाजपा जिला परिषद के टिकट
जिला ऊना में मुबारिकपुर से पवन जीत सिंह, कुटेड़ा खैरला से अरुण लता, ठठल से अर्जुन सिंह, सोहारी से योगराज जोगी, लठियाणी से अनीता देवी, धनेत से वीना देवी, टक्का से जसवीर बिड़टा, चताड़ा से अनु ठाकुर, बैहला अपर से अविनाश मनन, बाथू से रोजी, दुलैहड़ से हेमलता, हरोली से दिलबाग सिंह, पंजावर से इंदु बाला, अम्बोटा से रमन ठाकुर, चलेट से आरती देवी और भंजाल लोअर से गुरमुख सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।
चंबा जिला से उम्मीदवारों की सूची
जिला चंबा में करियास से सुनीता कुमारी, भरमौर से लीला शर्मा, सनवाल से जसवंत सिंह, चांजू से देवकी देवी, करियां से राज सिंह ठाकुर, मोटला से तिलकराज, कथेड़ से दिव्य ज्योति वर्मा, बनेट से संदीप पनियाल, नैनी खड्ड से सतप्रकाश, व्याणा से नताशा जरयाल और किहार से सरिता को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
लाहौल-स्पीति में उम्मीदवारों के नाम तय
जिला लाहौल-स्पीति में उदयपुर से रूब देवी, त्रिलोकनाथ से भीम सेन, जाहलमां से संतोष, वारपा से रतन लाल भट्ट, केलांग से छेरिंग सम्फेल, सिस्सू से मंगल चंद, लोसर से थुकतन डोलमा और काजा से टिनले देवचन को प्रत्याशी बनाया गया है।
किन्नौर में भाजपा जिप सदस्य
जिला किन्नौर में पूह से जम्बल दोरजे, मूंगरंग से दीपिका राठौर, रिब्बा से धन बाला, खवांगी से इंद्र सेन, सांगला से वंदना कुमारी, सापनी से नरेंद्र सिंह, कल्पा से हकीम चंद, चगांव से लक्ष्मी देवी, सुंगरा से नीलायुम और तरांडा से योगराज नेगी को उम्मीदवार बनाया गया है।
मंडी में जिला परिषद के नाम
जिला मंडी में भगायाड़ से केहर सिंह चौहान, नेर घरवासड़ा से बिंदु बाला, लांगणा से रजनी देवी, डलाह से चंपा देवी, कुफरी से संतोष कुमारी, नगवाई से विद्या देवी, स्योग से धर्मपाल, सदयाणा से परसराम, कोटली से हेमलता, थाची से बोदी देवी, गोड़ा गागल से पंकज शर्मा, बैहल से संजय रावत और लोअर रिवालसर से रोशन लाल को प्रत्याशी बनाया गया है।
कुल्लू में भाजपा उम्मीदवारों की सूची
जिला कुल्लू में वशिष्ठ से ठाकुर दास, जेठा से कमलेश कुमारी, लरांकेलो से अनिल राणा, बरशैणी से सुशील कुमार, धाउगी से तेजा सिंह ठाकुर, चायल से पिंकी देवी, ब्रौ से नीना जोशी, बखनाओं से योगिंद्र कुमार, लझेरी से आशा ठाकुर, बालागढ़ से कुसुम लता दीपक, जरड़-भुट्टी कॉलोनी से प्रकाश चंद, मौहाल से निशा ठाकुर, डूगीलग से राजकुमार ठाकुर और कटाराई से जिंदू ठाकुर को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
कांगड़ा जिला से जिप उम्मीदवारों की सूची
जिला कांगड़ा में चड़ी से ओम शर्मा, मंझग्रां से कुमारी बिंदु, खोली से विजय कुमार, हलेडकलां से रिमप्ल कुमार, दौलतपुर से देवी लाल, तियारा से सुनीता देवी, ठारू से विकास चौधरी, सुन्नी से मधु बाला, मस्सल से तनूजा रानी, सौकनी दा कोट से सीमा कुमारी और झिकली इच्छी से सतीश चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
नुरपूर से जिला परिषद उम्मीदवार
जिला नूरपुर में भडवार से अनूप राणा, ममूह गुरचाल से सुरजीत बिड्डू, भलेटा से अनुराधा पठानिया, बरंडा से अजय सिंह, भाली से ममता देवी, भरमाड़ से अनुराधा, जरोट से लक्ष्मण सिंह, फारिया से रविंद्र सिंह, मनोह सिहाल से वंदना कालिया, गुरियाल से मनोज शर्मा, रैहन से गुरनेश शर्मा, रियाली से सुरिंद्र कुमारी, डमटाल से आशा देवी, गंगथ से दीक्षा परमार, शेखूपुर से अभिमन्यु कंवर और इंदौरा से काली दास को प्रत्याशी घोषित किया गया है।
पालमपुर से यह होंगे भाजपा जिस उम्मीदवार
जिला पालमपुर में गदियाड़ा से जगतंबा देवी, लंबागांव से सकीमा देवी, मझैड़ा से अनीता देवी, आलमपुर रक्षा देवी, नगरी कलुण्ड से रंजना भट्ट, नच्छीर बंदला से अर्जुन सिंह, अवेरी से बलवंत ठाकुर, कुदैल से मीना अरनोट, तरेहल से मोनू देवी, संसाल से जय गोपाल, बारी से अनुपमा चौधरी, अरला से तनु भारती, नौरा से सरिता राणा और सुलह से सुमन कटोच को उम्मीदवार बनाया गया है।
सुंदरनगर से जिला परिषद उम्मीदवार
जिला सुंदरनगर में सराहन से नोम लता, सांवीधार से कमल सिंह ठाकुर, चुराग से शकुंतला देवी, डैहर से रोशन लाल, सलापड़ से राज कुमार, खिलड़ा से अमर राम, बासा से पद्मा देवी, नौण से टीकम सिंह, महादेव से रमा चौहान, कोट से प्रेम सिंह, कोट गोपालपुर से सुमिता शर्मा, भांबला से कल्पना शर्मा, सरी से शीना देवी, नवाही से श्याम लाल, टिहरा से वंदना गुलेरिया और सेहर से अंजना कुमारी को उम्मीदवार घोषित किया गया है।








