धीरज चोपड़ा। पांवटा साहिब
शिलाई उपमंडल की टोंस नदी में डूबे भाजपा नेता का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। डीएसपी पांवटा वीरबहादुर सिंह ने बताया कि तीसरे दिन भी पुलिस व प्रशासन युवा नेता की तलाश में जुटे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि अब एनडीआरएफ की मदद लेने के लिए पत्राचार किया जा रहा है। गौरतलब है कि शिलाई भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह रविवार को नहाते समय टोंस में बह गए थे।