करसोग। दिनेश कुमार
करसोग में वीरवार को भाजपा मंडल करसोग द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सिविल अस्पताल करसोग में मरीजों को फल आदि बांटे गए व मरीजों का कुशलक्षेप पूछा गया।
इस दौरान मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के तहत उपमंडल करसोग के कई स्थानों में साफ-सफाई की गई। सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं एवं उनकी दीर्घायु की कामना की।
भाजपा उपाध्यक्ष केसर सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर विकलांगों को उपकरण दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि एक हफ्ते में करसोग में सफाई अभियान चलाया जाएगा।
इस मौके पर भाजपा करसोग मंडल उपाध्यक्ष केसर सिंह पप्पू, नवीन गुप्ता, भूपेंद्र शर्मा, अमी चंद, सीमा गुप्ता, पम्मी वर्मा, तारा वर्मा व बबीता ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
सिविल अस्पताल ठियोग-कुमारसैन में मरीजों को बांटे फल
उधर, ठियोग-कुमारसैन भारतीय जनता पार्टी मंडल द्वारा सिविल अस्पताल ठियोग व कुमारसैन में मरीजों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर फल वितरित किए गए।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा दुनी चंद कश्यप, हिमाचल प्रदेश चुनाव प्रकोष्ठ संयोजक व खाद्य निगम के अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष अनीता वर्मा, मंडल उपाध्यक्ष सत प्रकाश वर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष सोहन लाल, मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता कैंथला, युवा मोर्चा अध्यक्ष संदीप शर्मा, शहरी अध्यक्ष रमेश खाची, आईटी जिला संयोजक रामकृष्ण मदरारी, मंडल संयोजक ओम प्रकाश शर्मा, मंडल महामंत्री कमलेश शर्मा व मंडल के विभिन्न पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे व इस पूरे सप्ताह को सेवा सप्ताह के रूप में मनाने का संकल्प लिया।