किन्नौर। नौतोड मामले को लेकर किन्नौर कांग्रेस और भाजपा में जुबानी जंग शुरू हो गई है। जनजातीय सलाहकार समीति सदस्य डॉ. सूर्या बोरिस ने भाजपा पर जुबानी प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा अगर जनजातीय लोगों के हितेषी होते तो जनता को बताए कि तीन साल में कितनी मर्तबा एफसीए को निरस्त करने के लिए पूर्व राज्यपाल से मुलाकात की।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग सिर्फ नौतोड मामले को दबाने के लिए राज्यपाल से मिलते रहे है। उन्होंने कहा कि हिमाचल के नए महामहिम राज्यपाल से जनजातीय लोगों को पूरी उम्मीद है की एफसीए निरस्त होगा और जनजातीय लोगों को नौतोड भूमि मिलेगा।









