सोमी प्रकाश भुव्वेटा / विनोद कुमार। चंबा
भाजपा एससी मोर्चा के मंडल भरमौर की कार्यकारिणी का विस्तार कर दिया गया है। मोर्चा के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने बताया कि रणजीत और अश्वनी को महामंत्री बनाया गया है।
इसके अलावा खेमराज, नरेश, सुभाष, आत्मा, स्वरूप और नीचू को उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दर्शन, उत्तम, संजय, उत्तम चंद, दौलत राम को सचिव बनाया गया है।
रामचरण को मीडिया प्रभारी, उत्तम चंद को कोषाध्यक्ष, अश्वनी को कार्यालय सचिव, सुधीर को आईटी संयोजक बनाया गया है। इसके अलावा चैनलाल, कुलदीप, चमन, राकेश, रूपचंद, चमन सिंह और मिंटू को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है।