Friday, July 17, 2026
  • About
  • advertise with us
  • Careers
  • Contact
Latest News Himachal Dastak
    • About us
    • advertise with us
  • हिमाचल
    • ऊना
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • चम्बा
    • बिलासपुर
    • मंडी
    • लाहौल स्पीति
    • शिमला
    • सिरमौर
    • सोलन
    • हमीरपुर
  • भारत
    • पंजाब
    • हरयाणा
  • टेक्नोलॉजी
    • ऑटो
    • टेक ज्ञान
  • एजुकेशन
    • Career
    • Exams
    • Jobs
  • धर्म और ज्ञान
  • खेतीबाड़ी
  • खेल
    • क्रिकेट
    • फुटबॉल
    • टेनिस
  • Epaper
  • About us
    • advertise with us
  • Login
No Result
View All Result
Latest News Himachal Dastak
Home इंडिया

महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना सत्ता बरकरार रखने की ओर अग्रसर, हरियाणा में तस्वीर साफ नहीं

surinder thakur by surinder thakur
October 24, 2019
in इंडिया
0
Maharashtra and Haryana Assembly Elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on WhatsappShare on FacebookShare on TwitterShare Via Email

नई दिल्ली:  महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के लिए डाले गए मतों की गणना बृहस्पतिवार को जारी है और महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन फिर से सत्ता में लौटने की ओर बढ़ता दिख रहा है जबकि हरियाणा में मुकाबला रोचक बना हुआ है जहां भाजपा या कांग्रेस में से किसी को भी अब तक बहुमत मिलता नहीं दिख रहा।

अब तक उपलब्ध रुझानों को देखें तो मई में लोकसभा चुनावों में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद से हुए पहले विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत की चमक फिलहाल कुछ मद्धम होती दिख रही है। भाजपा दोनों ही राज्यों में उस जोरदार जीत की तरफ नहीं बढ़ती दिख रही है जिसकी उसने उम्मीद लगाई थी। महाराष्ट्र में कांग्रेस अपनी सहयोगी राकांपा से पीछे चल रही है लेकिन हरियाणा में वह अपनी स्थिति बेहतर करती दिख रही है।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों के अनुसार, महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 101 सीटों पर आगे चल रही है और उसकी सहयोगी शिवसेना 64 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को 37 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है वहीं उसकी सहयोगी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 54 सीटों पर आगे है। भाजपा ने 2014 में इस राज्य में 122 सीटों पर जीत दर्ज की थी जबकि शिवसेना को 63, कांग्रेस को 42 और राकांपा को 41 सीटों पर जीत मिली थी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस नागपुर दक्षिण पश्चिम सीट से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार आशीष देशमुख से आगे चल रहे हैं। राजनीतिक पारी की शुरुआत कर रहे शिवसेना के आदित्य ठाकरे भी वरली विधानसभा सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।  रुझानों में बढ़त मिलने और अक्सर तकरार में उलझे रहने वाले दो साझेदारों के विजेता के तौर पर भाजपा-शिवसेना के उभरने के साथ ही शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि दोनों पार्टियां पूर्व निर्धारित 50-50 सीटों के बंटवारे के फार्मूले पर अडिग रहेंगी।

Related posts

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

हथियार और नशा तस्करी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, 6 पिस्तौल, 60 जिंदा कारतूस और हेरोइन बरामद

March 15, 2026

संसद हमले की बरसी: राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री सहित नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

December 13, 2025

साथ ही उन्होंने सरकार बनाने के लिए विपक्षी पार्टियों के साथ शिवसेना के हाथ मिलाने की संभावना को भी खारिज किया। वहीं, हरियाणा में किसी दल को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा। भाजपा 90 में 38 सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस 32 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलने पर दुष्यंत चौटाला सरकार बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं क्योंकि उनकी जननायक जनता पार्टी 11 सीटों पर आगे है। इनेलो दो, निर्दलीय प्रत्याशी छह और बसपा एक सीट पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी के अभियान 75 पर चुटकी लेते हुए चौटाला ने कहा कि भाजपा 75 सीटें जीतने के अपने लक्ष्य से बहुत पीछे रह जाएगी।

यह घोषणा करते हुए कि उनकी पार्टी अगली सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी चौटाला ने कहा, हरियाणा के लोग बदलाव चाहते हैं। जजपा किस पार्टी का समर्थन करेगी, यह पूछने पर उन्होंने कहा, अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगा। हम पहले अपने विधायकों की बैठक बुलाएंगे, फैसला करेंगे कि सदन में हमारा नेता कौन होगा और तब इसे आगे बढ़ाएंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि हरियाणा के लोगों ने सत्तारूढ़ भाजपा को खारिज किया है और वह न्याय की नई सुबह को अपनाने के लिए तैयार हैं।

उन्होंने ट्वीट किया, हरियाणा ने फैसला दे दिया है – वह हरियाणा भाजपा के कुशासन को और बर्दाश्त नहीं करेगा। पिछले पांच साल में उसके लोगों के साथ हुए अन्याय को पीछे छोड़ कर , राज्य हरियाणा कांग्रेस के नेतृत्व में न्याय एवं बराबरी की नई सुबह के लिए तैयार है। शुरुआती रुझान के अनुसार, भाजपा के मनोहर लाल खट्टर करनाल सीट पर और पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला किलोई सीट पर आगे चल रहे हैं।

भाजपा के लिए यह एक झटका मालूम हो रहा है क्योंकि विधानसभा अध्यक्ष और प्रदेश पार्टी प्रमुख समेत उसके सात मंत्री पीछे चल रहे हैं।
हरियाणा में 2014 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 47 सीटों, कांग्रेस ने 15 सीटों पर जीत प्राप्त की थी। हरियाणा जनहित कांग्रेस के दो विधायक बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इनेलो ने 19, बसपा और शिअद ने एक-एक सीट अपने नाम की थी। पांच सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के पास गई थीं।

दोस्तों के साथ शेयर करें

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Print (Opens in new window) Print

Related

Tags: BJP-Shiv Senapicture not clear in Haryanaretain power in Maharashtra
Previous Post

बांग्लादेश में किशोरी को जिंदा जलाए जाने के मामले में 16 लोगों को मृत्युदंड

Next Post

असम उपचुनाव : तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को बढ़त

Next Post
Assam by-election: Leading ruling BJP in by-elections in three assembly seats

असम उपचुनाव : तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को बढ़त

कृपया अपना विचार प्रकट करेंCancel reply

RECOMMENDED NEWS

सड़क सुरक्षा हम सभी का दायित्व है, इसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित होना अनिवार्य: राजिंद्र गर्ग

सड़क सुरक्षा हम सभी का दायित्व है, इसमें सबकी भागीदारी सुनिश्चित होना अनिवार्य: राजिंद्र गर्ग

5 years ago
शोभायात्रा और पूजा-अर्चना के साथ काठगढ़ में शिवरात्रि महोत्सव का आगाज

शोभायात्रा और पूजा-अर्चना के साथ काठगढ़ में शिवरात्रि महोत्सव का आगाज

5 years ago
धर्मशाला में 575 ग्राम चरस व 27 हजार नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

धर्मशाला में 575 ग्राम चरस व 27 हजार नकदी के साथ युवक गिरफ्तार

8 months ago
कैबिनेट में नौकरियों की बरसात : यहां जानिए कैबिनेट के बड़े निर्णय

कैबिनेट में नौकरियों की बरसात : यहां जानिए कैबिनेट के बड़े निर्णय

4 years ago

FOLLOW US

  • 21.2k Followers

BROWSE BY CATEGORIES

  • Accident
  • Achievement
  • Agriculture
  • Career
  • Cricket
  • Dastak Events
  • dharamshala
  • Education
  • Entertainment
  • Entrepreneur
  • Events in himachal
  • Exams
  • Featured
  • Government
  • Govt Schemes
  • health
  • himachal
  • himachal dastrak special story
  • HPTDC
  • Jobs
  • Letest news
  • MakeMyTrip
  • slidermain
  • Special story
  • Sports
  • Success Story
  • Tourism
  • Uncategorized
  • weather update
  • अजब-गजब
  • इंडिया
  • ऊना
  • ऑटो
  • काँगड़ा
  • किन्नौर
  • कुल्लू
  • क्राइम
  • क्रिकेट
  • खेतीबाड़ी
  • गजब
  • चम्बा
  • जम्मू-कश्मीर
  • ज्योतिष
  • टेक ज्ञान
  • टेक्नोलॉजी
  • टेनिस
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • धर्म संस्कार
  • पंजाब
  • फुटबॉल
  • बिज़नेस
  • बिलासपुर
  • बॉलीवुड न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • मंडी
  • मुख्य ख़बरे
  • राजनीति
  • लाइफस्टाइल
  • लाहौल स्पीति
  • लोहौल- स्पीति
  • विदेश
  • वीडियो
  • शिमला
  • समस्या
  • सिरमौर
  • सोलन
  • स्पॉटलाइट
  • हमीरपुर
  • हरियाणा
  • हिमाचल

BROWSE BY TOPICS

Accident Alcohol Arrested Bilaspur BJP Blind Murder chamba child CMO Company Congress Cricketer crime Dharamshala Hamirpur Himachal himachal Dastak news himachal dastak web news himachal latest news himachal news HimachalNews Himachal Pradesh HImachal pradesh news Home Remedies India Jairam kangra kullu latest news himachal Mandi Movies Nahan NDPS Act Patients police investigation Politics River Shimla shimla news Sirmour solan Sukhvinder sukhu Transport Una world cup 2019

POPULAR NEWS

    Latest News Himachal Dastak

    Himachal Dastak Media Group

    We bring you the best, latest and exclusive news powered by the broadest network of journalists and reporters in the region.

    Follow us on social media:

    Recent News

    • प्रदेश में नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शीघ्र, चार नए ई-डिपो शुरू होंगे : मुकेश अग्निहोत्री
    • रिश्तेदारी में भी अब सीधे नहीं ले सकेंगे बच्चा गोद, पहले कराना होगा पंजीकरण
    • पुलिस भर्ती की तैयारी अब होगी आसान, हिमाचल सरकार देगी फ्री कोचिंग और फिजिकल ट्रेनिंग

    Category

    • Accident
    • Achievement
    • Agriculture
    • Career
    • Cricket
    • Dastak Events
    • dharamshala
    • Education
    • Entertainment
    • Entrepreneur
    • Events in himachal
    • Exams
    • Featured
    • Government
    • Govt Schemes
    • health
    • himachal
    • himachal dastrak special story
    • HPTDC
    • Jobs
    • Letest news
    • MakeMyTrip
    • slidermain
    • Special story
    • Sports
    • Success Story
    • Tourism
    • Uncategorized
    • weather update
    • अजब-गजब
    • इंडिया
    • ऊना
    • ऑटो
    • काँगड़ा
    • किन्नौर
    • कुल्लू
    • क्राइम
    • क्रिकेट
    • खेतीबाड़ी
    • गजब
    • चम्बा
    • जम्मू-कश्मीर
    • ज्योतिष
    • टेक ज्ञान
    • टेक्नोलॉजी
    • टेनिस
    • टॉप न्यूज़
    • दिल्ली
    • धर्म संस्कार
    • पंजाब
    • फुटबॉल
    • बिज़नेस
    • बिलासपुर
    • बॉलीवुड न्यूज़
    • ब्रेकिंग न्यूज़
    • मंडी
    • मुख्य ख़बरे
    • राजनीति
    • लाइफस्टाइल
    • लाहौल स्पीति
    • लोहौल- स्पीति
    • विदेश
    • वीडियो
    • शिमला
    • समस्या
    • सिरमौर
    • सोलन
    • स्पॉटलाइट
    • हमीरपुर
    • हरियाणा
    • हिमाचल

    Recent News

    प्रदेश में नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शीघ्र, चार नए ई-डिपो शुरू होंगे : मुकेश अग्निहोत्री

    प्रदेश में नई इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शीघ्र, चार नए ई-डिपो शुरू होंगे : मुकेश अग्निहोत्री

    July 16, 2026
    रिश्तेदारी में भी अब सीधे नहीं ले सकेंगे बच्चा गोद, पहले कराना होगा पंजीकरण

    रिश्तेदारी में भी अब सीधे नहीं ले सकेंगे बच्चा गोद, पहले कराना होगा पंजीकरण

    July 16, 2026
    • About
    • advertise with us
    • Careers
    • Contact

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    No Result
    View All Result
      • About us
      • advertise with us
    • हिमाचल
      • ऊना
      • काँगड़ा
      • किन्नौर
      • कुल्लू
      • चम्बा
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • लाहौल स्पीति
      • शिमला
      • सिरमौर
      • सोलन
      • हमीरपुर
    • भारत
      • पंजाब
      • हरयाणा
    • टेक्नोलॉजी
      • ऑटो
      • टेक ज्ञान
    • एजुकेशन
      • Career
      • Exams
      • Jobs
    • धर्म और ज्ञान
    • खेतीबाड़ी
    • खेल
      • क्रिकेट
      • फुटबॉल
      • टेनिस
    • Epaper
    • About us
      • advertise with us

    © 2023 Himachal Dastak Media Group - Premium News Technology by Aviisa.

    Welcome Back!

    Login to your account below

    Forgotten Password?

    Retrieve your password

    Please enter your username or email address to reset your password.

    Log In