चंद्रमोहन चौहान। ऊना
2022 के विधानसभा चुनावों को भाजपा मिशन रिपीट करने के नारे के साथ लगातार बैठकों के आयोजन में जुटी है। इसी कड़ी के तहत रविवार को ऊना भाजपा मंडल के सभी मोर्चों की एक संयुक्त बैठक हुई। बैठक में छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, वहीं बैठक में लोकसभा क्षेत्र प्रभारी के साथ जिला, मंडल और भाजपा के सभी मोर्चों के पदाधिकारियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।
सतपाल सत्ती भाजपा इस बार मिशन रिपीट कर रचेगी बोले, इतिहास
बैठक के दौरान सतपाल सत्ती ने मोर्चों के कार्यकर्ताओं को उनके वर्गों के लिए केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। वहीं सत्ती ने कार्यकर्ताओं से सरकार की जनहितैषी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया। सत्ती ने कहा कि प्रदेश में सत्तासीन जयराम सरकार ने अपने इस कार्यकाल में हर वर्ग के लिए काम किया है, जिसके चलते भाजपा इस बार मिशन रिपीट कर इतिहास रचेगी।
हिमाचल प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रदेश के प्रमुख राजनितिक दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है जिसके चलते कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए लगातार बैठके कर रही है। ऊना मंडल भाजपा ने भी अब बैठकों पर फॉक्स करते हुए आज सभी मोर्चो की संयुक्त बैठक आयोजित की, जिसमें छठे वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सत्ती विशेष रूप से शामिल हुए।
बैठक में हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी, जिला भाजपा और ऊना मंडल के पदाधिकारियों के आलावा भाजपा के महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी मोर्चा, किसान मोर्चा और आईटी सैल के पदाधिकारी मौजूद रहे।