सड़कों की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर किया जा रहा काम: सत्ती
चंद्रमोहन चौहान, ऊना : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती ने शुक्रवार को जखेड़ा से बहडाला तक बाया बनगढ़ और पुखरू होकर बन रहे सड़क मार्ग का निरीक्षण किया। इस सड़क पर प्रदेश सरकार 3 करोड़ रुपए खर्च कर रही है। सत्ती ने इस दौरान अधिकारियों के साथ पैदल चलकर कई स्थानों पर निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया।
वहीं उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।सत्ती ने कहा कि ऊना सदर हलके में सड़कों नकटवर्क की मजबूती के लिए जमीनी स्तर पर काम किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने हलके की कई सड़कों को स्तरोन्नत करने और उनके सुधारी और विस्तारीकरण के लिए करोड़ों रूपये का बजट उपलब्ध करवाया है। जिससे लोगों को सुरक्षित सड़कें उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में सड़क नेटवर्क को मजबूत कर लोगों को समर्पित कर दिया गया है। जबकि कईयों का काम प्रगति पर है। सत्ती ने कहा प्रदेश में भाजपा के सत्ता संभालने के महज पौने दो साल के अरसे में ऊना विधानसभा क्षेत्र की उन तमाम मूलभूत सुविधाओं का संवारा और मजबूत किया जा रहा हैए जिनकी पूर्व कांग्रेस सरकार के समय में जमकर अनदेखी की गई।
सत्ती ने कहा कि प्रदेश की जयराम सरकार जहां ऊना में विकास कार्यों को गति प्रदान करने का काम कर रही है, वहीं कांग्रेस के लोग विकास कार्यों में रोड़े अटकाने का काम कर रहे हैं। सत्ती ने कहा कि राजनीति जन सेवा के लिए होती हैए लेकिन ऊना कांग्रेस के लिए राजनीति केवल माफिया के पोषण और संरक्षण का ही साधन रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय ऊना के साथ किए गए भेदभाव का हिसाब सूद समेत लिया जा रहा है।