राजीव भनोट। ऊना
भाजपा नेताओं ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना को 300 बेड का बनाने के कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया है। ऊना भाजपा मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, ऊना नगर परिषद की अध्यक्षा पुष्पा देवी, एपीएमसी अध्यक्ष बलवीर सिंह बग्गा, जिला भाजपा महामंत्री राजकुमार पठानिया, सागर दत्त भारद्वाज, रमेश भड़ोलिया, तिलक राज सैनी, उर्मिला चौधरी, अमृतलाल भारद्वाज, अशोक धीमान, राहुल देव शर्मा,बलबिंद्र गोल्डी, बीएस चंदेल,बलबिंद्र गोल्डी, मीनाक्षी राणा, आशा रानी, रितु कुमारी, नवीन पुरी, राजीव वशिष्ठ,राजेश कौशल, राजेश राजू, सुखविंदर संगरा, खामोश जैतिक, अश्वनी कुमार, सतीश ठाकुर, वरुण मेहन, मोहित बेदी सहित अन्य भाजपा नेताओं ने अस्पताल का दर्जा बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती निरंतर ऊना के विकास के लिए प्रयत्न कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल 300 बेड का होने के साथ-साथ यहां पर 76 भी भरे जाएंगे, जिससे जिला ऊना के निवासियों को गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मिल पाएंगी। उन्होंने कहा कि जिला ऊना के समस्त निवासी मंत्रिमंडल के साथ-साथ विशेष रूप से मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आभारी है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में जिला ऊना के विकास पर प्रदेश सरकार ध्यान दे रही है तथा आज विभिन्न विभागों के माध्यम से करोड़ों रुपये की परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि जब-जब राज्य में भाजपा सरकार बनती है, जिला ऊना का विकास होता है। जबकि कांग्रेस के शासनकाल में सरकार महज कुछ चुनिंदा क्षेत्रों पर मेहरबान रहती है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय जिला के लोगों को चिकित्सकों की तैनाती की मांग को लेकर शिमला में धरने प्रदर्शन तक करने पड़ गए थे।