चंद्रमोहन चौहान, ऊना। दिल्ली विधानसभा चुनाव में गत दो सप्ताह से हिमाचल भाजपा के कार्यकत्र्ता अलग अलग विधानसभा में पार्टी के चुनाव प्रसार में लगे हुए हैं। वहीं जिला ऊना व बिलासपुर से भाजपा कार्यकत्र्ता नरेला विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में डटे हुए हैं। इस विधानसभा के समंवयक ऊना के सुमीत शर्मा हैं। सुमीत गत कई वर्षों से भाजपा के चुनाव अभियान के लिए अलग-अलग प्रदेशों में जाते रहें है।
नरेला विधानसभा के पांच मंडलों में से बख्ताबरपुर में गगरेट से विधायक राजेश ठाकुर, राममूर्ति शर्मा व अनिल डडवाल, वहीं हरोली से प्रो. राम कुमार व राजन सहोड़ को नरेला मंडल में चुनाव की जि़म्मेदारी मिली है। होलंबी मंडल में विधायक बलबीर चौधरी, सुशील कालिया व बिलासपुर मंडल अध्यक्ष हंसराज ठाकुर अपनी टीम संग डटे पड़े हैं। अलीपुर मंडल में तेजवंत नेगी पूर्व विधायक व झंडूता मंडल महामंत्री दिनेश चंदेल अपनी टीम संग व बांकनेर मंडल में घुमारवीं मंडल से ज़ोरावर सिंह अपनी टीम संग चुनाव में भाजपा प्रत्याशी नीलदमन खत्री के पक्ष में काम मे लगे हैं।
नरेला सीट के समंवयक पूर्व भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष सुमीत शर्मा ने बताया कि सभी भाजपा हिमाचल के कार्यकर्ता पिछले दो सप्ताह से पार्टी के काम मे लगे हैं। इस विधानसभा के 296 बूथ हैं और पांच मंडल हैं, जिनमे हिमाचल भाजपा के वरिष्ठ नेता अपनी जि़म्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट के प्रभारी हैं।