राजीव भनोट।ऊना : जिला ऊना भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय नागरिकता कानून को लेकर समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से 30 दिसंबर को सुबह 10:30 बजे जिला परिषद हाल उना में एक संगोष्ठी का आयोजन करेगी। यह जानकारी जिला भाजपा के पूर्व मीडिया प्रभारी राज कुमार पठानिया ने दी।
उन्होंने बताया कि इस संगोष्ठी की अध्यक्षता जिला भाजपा के अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा करेंगे ,जबकि गोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती राष्ट्रीय नागरिकता कानून को लेकर अपने विचार रखेंगे। वहीं इस संगोष्ठी में कैबिनेट मंत्री वीरेंद्र कँवर ,विधायक बलबीर चौधरी, राजेश ठाकुर ,हिमुडा के उपाध्यक्ष प्रवीण शर्मा ,उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार ,सब्जी मंडी समिति के चेयरमैन बलवीर बग्गा व प्रदेश भाजपा के सह मीडिया प्रभारी हरिओम भनोट सहित प्रमुख भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे ।
पठानिया ने कहा कि इस संगोष्ठी में बुद्धिजीवी वर्ग व भाजपा से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे ।उन्होंने कहा कि संगोष्ठी के बाद राष्ट्रीय नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित होने वाली रैली में भी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय नागरिकता कानून राष्ट्र हित में है, इससे किसी को डरने की जरूरत नहीं है ,ऐसे में भ्रांतियों को खत्म करने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी संगोष्ठी के माध्यम से करेगी और लोगों को जागरूक भी करेगी।पठानियां ने कहा कि इस संगोष्ठी में बढ़-चढ़कर भाग लें ताकि राष्ट्रीय नागरिकता कानून पर सभी में जागरूकता आ सके।
I like the vision of Himachal Dastak