कहा, शांता व धूमल भी रहे पत्र बंबों के शिकार, षडयंत्रकारी अब बचेंगे नहीं, कठोर कार्यवाही होगी, सोशल मीडिया व अखवारों में न्यूज़ प्लांट करने वाले छोड़ दे धंधा
राजीव भनोट। ऊना : हिमाचल भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि भाजपा में कुछ लोगों को बहुत लंबे समय से शरारत करने की आदत पड़ी हुई है। पत्रबंब से जहां जयराम सरकार के साथ-साथ कुछ मंत्रियों को बदनाम करने का असफल षड्यंत्र किया गया है, वहीं पहले भी शांता कुमार व प्रेम कुमार धूमल को भी निशाना बना कर ऐसे षड्यंत्र रचे गए थे, जिन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला था। सत्ती बुधवार को विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सत्ती ने कहा कि जब शांता कुमार मुख्यमंत्री होते थे, तो उनके विरोध में भी काफी लोग षडयंत्र रचते थे। निऊर जब प्रेम कुमार धूमल मुख्यमंत्री रहे, तो उस समय कुछ लोगों ने हो हल्ला मचा के सरकार को बदनाम करने की कोशिश की। समय-समय पर समझौते के चलते परिस्थितियां बदलती रही। आज भी विरोध करने वाले लोग अपना काम कर रहे हैं। सत्ती ने कहा कि कई बार आदमी को गलतफहमियां भी हो जाती है। ऐसे ही अब मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समय भी कुछ लोगों को गलतफहमियां हुई है।
यदि किसी को कोई मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व को लेकर गलतफहमी है, तो उसे निकाल देनी चाहिए, पार्टी पूरी तरह से एकजुट है और मुख्यमंत्री पूरी मजबूती के साथ काम कर रहे हैं। सत्ती ने कहा कि जो भी षडयंत्रकारी नितियां करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी, वो चाहे लीडर हो या कार्यकर्ता। सत्ती ने कहा कि कई प्रतिदिन अखबारो व सोशल मीडिया में खुद न्यूज लगवाते है, कुछ न्यूज लीक करते हैं, लोगों को फोन कर न्यूज लगवाते है, ये धंधा अब ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा। इसको लेकर संगठन पूरी कार्रवाई करेगा।
पत्र बंब के दोषियों पर होगी कार्यवाही
सत्ती ने पत्र बम को लेकर कहा कि मामले में जांच आ गई, जिसमें कुछ लोगों के नाम शामिल है। जिसमें भाजपा के कार्यकर्ता और लीडर भी हो सकते हैं। सारी रिपोर्ट मंगवाई गई है। रिपोर्ट के माध्यम से जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ संगठन कार्रवाई करेगा। इसमें सरकार क्या करेगी, ये मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तय करेंगे।
मातम वो मनाए, जिनकी धर्मशाला में जमानत जब्त हुई
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर द्वारा भाजपा के दो वर्ष पूरे होने पर जश्न की बजाय कुशासन पर मातम बनाने के ब्यान पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि राठौर किसी न किसी तरह का बयान देकर अखबारों की सुर्खियां बटौरने में लगे हुए हैं। मातम वो मनाए, जिनकी धर्मशाला में जमानत जब्त हुई है, जिनके चारों एमपी चार-चार लाख वोटों से हारे हैं। हम तो पूरे देश के अंदर मोदी के नेतृत्व में अच्छी सरकार चला रहे हैं।
हिमाचल प्रदेश के अंदर जयराम ठाकुर के नेतृत्व में अच्छी सरकार चल रही है। दो वर्ष पूरे हो रहे है, हम उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएंगे। कोई जश्न बिना काम किए हुए नहीं मना रहे हैं। सत्ती ने कहा कि कुशासन तो कांग्रेस के समय था। कुलदीप राठौर उस समय राजनीति में थे नहीं। वीरभद्र सिंह राठौर को कुछ मानते नहीं थे। उस समय कुलदीप राठौर वकालत करते थे। समय बदलने के नाते अध्यक्ष बने है, तो ऐसे में कोई न कोई प्रतिक्रिया देकर हंसी के पात्र भी बनते हैं। हिमाचल में कांग्रेस का जो मजाक बन रहा है, उसके चलते राठौर परेशान है।