दशमी रावत। रोहडू
कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा के जन्मदिन के उपलक्ष्य में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहड़ू ने बधाई दी है। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रोहडू के अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने कहा कि ब्लॉक कांग्रेस रोहड़ू दोनों नेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करती है।
इस मौके पर जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष यशवंत छाजटा व विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। कांग्रेस मंडल रोहडू के सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हाल ही में लद्दाख क्षेत्र में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
उसके बाद विधायक मोहन लाल ब्राक्टा, जिला शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष यशवंत छाजटा व मंडल अध्यक्ष करतार सिंह कुल्ला ने जारी संयुक्त प्रेस बयान में चीन की इस कायराना हरकत की कड़े शब्दों में निंदा की। उन्होंने कहा कि चीन अपनी ओछी हरकतों से बाज आए वरना उसे इन नापाक हरकतों के गंभीर परिणाम भुगतने होगें। इसके बाद सिविल अस्पताल रोहड़ू में मरीजों को फल भी वितरित किए गए और मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई।
इस मौके पर नगर परिषद रोहडू व सिविल अस्पताल रोहडू के सफाई कर्मचारियों को खाद्य सामग्री भी वितरित की गई। साथ ही रोहडू में झुग्गी व झोपडिय़ों में रहने वाले लगभग 100 से अधिक लोगों को खाना भी पैक कर वितरित किया गया। जन्मदिन के मौके पर एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष छतर सिंह ठाकुर की अगुवाई में एनएसयूआई इकाई रोहडू ने सिविल अस्पताल रोहडू के रक्तदान केंद्र में रक्तदान भी किया।