हिमाचल दस्तक, शिमला
पौंग झील की नंदपुर भटोली बीट में ढुबे एक व्यक्ति का शव बरामद हो गया है। शनिवार को एनडीआरएफ को ये बड़ी कामयाबी हाथ मिली है। बता दे कि 3 अगस्त को पौंग झील की नंदपुर भटोली बीट में गांव भियाल के युवक झील में ढुब गए थे। 56 घंटे बाद दूसरे व्यक्ति का शव भी मिल गया है।
शनिवार को एनडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतक राजकुमार पुत्र चंचल सिंह (45) का शव खोज निकाला। इससे पहले शुक्रवार को एनडीआरएफ की टीम को मृतक रणजीत सिंह (32) पुत्र निक्का राम का शव बरामद हुआ था। राजकुमार का 56 घंटे बाद शव मिला है। पुलिस थाना हरिपुर के एसएचओ नाजर सिंह ने पुष्टि करते हुए पुलिस ने देहरा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।