धीरज चोपड़ा। पांवटा साहिब
भाजपा शिलाई मंडल के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी का शव 5 दिन बाद कोटी छाडि डैम में मिला है। डीएसपी वीर बहादुर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
गौरतलब है कि 4 दिन पहले भाजपा नेता महेंद्र सिंह नहाते हुए टोंस नदी में डूब गए थे। समाजसेवी व भाजपा कार्यकर्ता महेंद्र सिंह की मौत के बाद सारे इलाके में मातम छा गया है।