नेक सिंह ठाकुर। साहो
हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा जिला चंबा के विकासखंड में जल्द ही स्कूल प्रभारियों को सत्र 2021- 22 के लिए बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तकें वितरित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसी के अंतर्गत आज जिले के विकासखंड चम्बा में तीन क्लस्टरों के तहत करीब 48 स्कूलों में जल्द ही शिक्षा विभाग द्वारा यह पाठ्य पुस्तकें वितरित कर दी जाएगी। यह निर्देश प्रदेश सरकार व शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा स्कूल के प्रभारियों को जारी किए हैं।
बताते चलें कि सत्र 2021- 22 के लिए पुस्तकें स्कूल में बच्चों को जल्द ही वितरित करने के निर्देश जारी कर दिए गए जिसकी जानकारी शिक्षा विभाग डिपो जिला कार्यालय प्रबंधक सुरेंद्र सिंह मंडला व खंड केन्द्र स्त्रोत समन्वयक चम्बा अभिमन्यु ठाकुर द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश अनुसार जल्द ही वर्ष 2021-22 की पाठ्य पुस्तकों को स्कूलों में समयानुसार वितरित करने के निर्देश जारी किए गए हैं इसी को लेकर शिक्षा खंड विकास चम्बा के अंतर्गत तीन क्लस्टरों में करीब 48 विद्यालय प्रभारियों को शिक्षा विभाग के परेल डिपो से आज पाठ्य पुस्तकें दे दी गई हैं।जिसके लिए सभी स्कूल प्रभारी शिक्षा विभाग खंड चम्बा के डिपो परेल से अपने गन्तव्य की ओर चल दिये हैं जल्द ही सभी स्कूलों में यह पाठ्य पुस्तकें स्कूली बच्चों को वितरित कर दी जाएंगी।